लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाकर उनकी हत्या करने वाले ग्वालियर के एक सनकी सीरियल किलर को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह आरोपी 18 से 25 साल की लड़कियों को पहले प्यार के जाल में फंसाता था, और फिर उनके साथ सेक्स करता था।
https://samachardoot.in/2022/04/13/when-wife-stopped-drinking-alcohol-murdered-and-then-hanged-the-accused-caught-like-this-read-full-news/
जब लड़की से उसका मन भर जाता तो उसकी हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगा देता था। राजस्थान पुलिस के मुताबिक, इस सनकी सीरियर किलर ने तीन लड़कियों की हत्या की बात कबूल की है। इनमें से एक ग्वालियर की है।
https://samachardoot.in/2022/04/13/as-soon-as-the-heat-increased-gajraj-started-turning-to-colder-areas-in-search-of-food-and-water-read-full-news/
बता दें कि ग्वालियर के गोला का मंदिर इलाके में एक 24 वर्षीय छात्रा पूजा शर्मा लापता हुई थी। वह अपने भाई के साथ गोला का मंदिर में जीजा के यहां रहने आई थी। घरवालों ने अपने स्तर पर तलाश करने के बाद 4 अप्रैल को गोला का मंदिर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस उसका पता लगा रही थी, लेकिन सुराग हाथ नहीं आ रहा था।
https://samachardoot.in/2022/04/13/sensation-spread-over-disappearance-of-two-bodies-from-the-grave-villagers-allege-fear-of-removing-dead-bodies-for-occultism-d/
इस बीच राजस्थान पुलिस ने साइको किलर मिंटू उर्फ विक्रांत को पकड़ा, जिसने तीन लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर सेक्स करने के बाद हत्या कबूली। इन तीन लड़कियों में एक युवती ग्वालियर की पूजा भी थी। वहीं जयपुर पुलिस से इनपुट मिलने के बाद ग्वालियर पुलिस साइको किलर से पूछताछ करने के लिए राजस्थान रवाना हो गई है।
https://samachardoot.in/2022/04/13/heat-at-peak-and-power-cut-shortage-of-coal-can-make-it-miserable-know-why-the-crisis/
ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया है कि आरोपी युवतियों को अधिकारी बनकर फंसाता था। कभी वह डॉक्टर, कभी डीएसपी तो कभी क्राइम ब्रांच ऑफिसर बनकर लड़कियों को इम्प्रेस करता था और अपने जाल में फंसा लेता था। उसके बाद वह अपनी बातचीत आगे बढ़ाता था।
https://samachardoot.in/2022/04/13/now-booking-a-train-ticket-is-a-matter-of-minutes-you-will-also-get-a-discount-of-rs-50/
दोस्ती करने के बाद वह उनसे सेक्स करता था। जब लड़की इसका विरोध करती थी तो उसका मर्डर कर देता था। मर्डर करने के बाद उसकी लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक देता था ताकि यह घटना एक एक्सीडेंट लगे। सांघी ने बताया है कि आरोपी से पूछताछ के लिए टीम रवाना कर दी है।









