चलते ऑटो में महिला संग गैंगरेप, पीड़िता को सड़क किनारे फेंककर साथियों संग ड्राइवर फरार….. पढ़े पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक महिला संग ऑटो ड्राइवर और उसके दो साथि‍यों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद बदमाशों ने महिला का पर्स भी लूट लिया जिसमें 20 हजार रुपये रखे थे। बदमाश, महिला को अकराबाद थाना क्षेत्र के नानऊ इलाके में फेंक कर भाग गए। यह सनसनीखेज वारदात गुरुवार रात एक बजे के करीब हुई।

https://samachardoot.in/2022/04/14/used-to-have-sex-by-trapping-girls-in-love-then-used-to-kill-them/

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का उपचार कराने के बाद उसकी तहरीर के आधार पर अज्ञात ऑटो ड्राइवर और उसके दो साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म और लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस वारदात ने अलीगढ़ पुलिस को हिलाकर रख दिया है।

https://samachardoot.in/2022/04/14/corona-havoc-in-schools-35-students-and-teachers-got-infected-in-72-hours/

 

पीड़ित महिला के मुताबिक वह मूलरूप से अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वर्तमान में पति और बच्चों के साथ दिल्ली में रहती है। गुरुवार देर रात वह दिल्ली से बस द्वारा अलीगढ़ आई थी। यहां गांधी पार्क बस अड्डे से उसके अकराबाद जाने के लिए एक ऑटो किया। इसमें ड्राइवर के अलावा पहले से तीन अन्य लोग सवार थे। महिला के मुताबिक रास्ते में एक व्यक्ति उतर गया। इसके बाद ऑटो चालक व उसके दो साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। 20 हजार रुपये से भरा पर्स लूट लिया।

https://samachardoot.in/2022/04/13/when-wife-stopped-drinking-alcohol-murdered-and-then-hanged-the-accused-caught-like-this-read-full-news/

 

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। धमकाते हुए नानऊ, अकराबाद में फेंक कर भाग गए। जैसे-तैसे महिला ने देर रात एक बजे के करीब पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने महिला को उपचार के लिए तत्काल अस्‍पताल भेजा। देर रात को ही एसपी देहात, एसएसपी, सीओ और अन्य अधिकारी थाना अकराबाद पहुंचे।

https://samachardoot.in/2022/04/13/as-soon-as-the-heat-increased-gajraj-started-turning-to-colder-areas-in-search-of-food-and-water-read-full-news/

 

महिला से पूछताछ के बाद तहरीर ली गई। एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक महिला की तहरीर के आधार पर अज्ञात ऑटो चालक और उसके दो साथियों के खिलाफ दुष्कर्म और लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी तलाश जारी है। गांधी पार्क बस अड्डे और अकराबाद के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें