मुरादाबाद के कुन्दरकी थाना क्षेत्र में हनीट्रैप का शिकार बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बिजनौर निवासी रिटायर्ड शिक्षक को बहाने से बुलाया और कमरे में बंधक बनाकर महिलाओं के साथ उनकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली।
https://samachardoot.in/2022/04/16/in-kotra-road-police-station-mla-prakash-nayaks-son-fiercely-rioted-assaulted-policemen-police-filed-fir-against-hrithik-nayak-even-earlier-hrithik-has-read-full-news/
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया है। हालांकि गिरोह के सरगना समेत दो आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।
https://samachardoot.in/2022/04/15/fire-in-the-forests-of-padigaon-even-after-the-information-negligence-is-done-by-the-forest-department/
बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर दुल्ली उर्फ झिल्ला के रहने वाले मुरारी लाल (70) उत्तराखंड के रामनगर उच्च प्राथमिक विद्यालय से दस साल पहले प्रधानाध्यापक पद से रिटायर्ड हुए थे।
https://samachardoot.in/2022/04/15/gujarat-transporter-kidnapped-and-killed-truck-driver-killed-and-threw-dead-body-in-odishas-forest-read-full-news/
उन्होंने कुन्दरकी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी गांव बगवाडा निवासी नईम उर्फ नईमुद्दीन ने 50 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोपी नईम आठ अप्रैल को रुपये लौटने के बहाने उन्हें अपने साथ कुन्दरकी ले आया।
https://samachardoot.in/2022/04/15/will-schools-be-closed-again-43-new-cases-of-corona-infection-16-children-included-among-the-infected/
यहां कुन्दरकी रेलवे फाटक के पास एक मकान में ले गया। जिसमें नईम का एक अन्य साथी दिल्ली के ओखला फतिमा लेन निवासी राशिद किराये पर रह रहा है।
https://samachardoot.in/2022/04/15/7-year-old-murdered-for-ransom-dead-body-found-in-3-pieces-accused-only-disclosed-read-full-news/
रिटायर्ड शिक्षक मुरारी लाल के अनुसार उस मकान में संभल के बनियाठेर थाना के गांव जनेठा निवासी नाजमा, बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र के मोहल्ला हाथी वाला मस्जिद नईबस्ती निवासी रिफा नाज उर्फ ललिया, बिलारी के इब्राहिमपुर निवासी जाबिर उर्फ पहलवान और संभल के बनियाठेर थाना के गांव कोकाबास निवासी रफ्फन पहले से मौजूद थे।









