विधायक पुत्र रितिक साथियों सहित जेल दाखिल, नही मिली जमानत 11 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। पहले एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट और उसके बाद कोतरा रोड थाने में घुसकर एक आदिवासी सिपाही के साथ मारपीट की घटना के आरोपी विधायक पुत्र रितिक नायक व अन्य छः आरोपियों की प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है। CJM ने सभी को 30 अप्रैल तक के न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आज ही रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने खुद अपने बेटे रितिक सहित सभी आरोपियों को थाने में आत्म समर्पण करवाया था।

 

मंगलवार रायगढ़ शहर के लिए काफी गहमागहमी भर रहा। आज सुबह ही विधायक अपने बेटे रितिक नायक व अन्य 5 आरोपियों के साथ कोतवाली थाना पहुंचे। दरअसल दो दिन पहले कोतरा रोड थाने में इन आरोपियों का एक ड्राइवर से झड़प के बाद थाने के आरक्षक से विवाद हो गया था। आरोप है कि रितिक नायक व अन्य 6 आरोपियों ने आरक्षक के साथ थाने में मारपीट की थी। इसके बाद पुलिस ने सभी पर FIR दर्ज कर ली थी।

 

इसके बाद इनमें से एक आरोपी शुभम शर्मा की गिरफ्तारी भी की गई थी। मंगलवार को अचानक विधायक सभी आरोपियों के साथ कोतवाली पहुंच गए। इज़के बाद इन आरोपियों को प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। लेकिन न्यायालय से इन आरोपियों को राहत नहीं मिली और उन्हें रिमांड में जेल भेज दिया गया।

 

https://samachardoot.in/2022/04/19/mla-son-surrenders-with-his-companions-in-the-police-station-mla-prakash-himself-reached-the-police-station/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें