शादी से ठीक पहले युवती से 22 दिनों तक रेप, वीडियो क्लिप की वजह से छोड़ना पड़ा ससुराल………पढ़े पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान के चूरू जिले में एक विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है। मां के साथ महिला थाने पहुंची पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी ने पहले नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अलग अलग जगह ले जाकर 22 दिन तक रेप करता रहा। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

https://samachardoot.in/2022/04/19/mla-son-hrithik-lodged-in-jail-with-companions-did-not-get-bail-sent-to-jail-on-11-day-judicial-remand/

 

पुलिस के अनुसार पीड़िता झुन्झुनूं जिले के ग्रामीण इलाके की 24 वर्षीय विवाहिता है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पिछले साल मार्च महीने में शादी हुई थी। इससे पहले उसकी झुंझुनूं के मंडावा निवासी आरोपी से उसकी दोस्ती थी। जिसने 27 फरवरी 2022 को लाल घण्टाघर के पास स्थित एक होटल में उसे मिलने को बुलाया।

https://samachardoot.in/2022/04/19/in-the-name-of-giving-loan-cheated-of-3-crores-hundreds-of-people-were-victimized-like-this-read-full-news/

 

जहां पहुंचने पर उसने उसे कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। कॉफी पीते ही वह बेहोश हो गई। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ रेप किया। आरोपी ने घटना का अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर उसी दिन फिर उसे बलात्कार का शिकार बनाया। इसके बाद भी अलग अलग जगह ले जाकर रेप करता रहा।

https://samachardoot.in/2022/04/19/as-the-heat-rises-the-forests-are-burning-continuously-the-forest-wealth-is-getting-destroyed-the-life-of-the-wild-animals-is-in-danger-read-full-news/

 

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने घटना के बाद उसे ससुराल छोड़कर आने की धमकी दी। उससे निकाह करने की बात भी कही। बात नहीं मानने पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। डरकर वह ससुराल भी छोड़कर आ गई।

https://samachardoot.in/2022/04/19/mla-son-surrenders-with-his-companions-in-the-police-station-mla-prakash-himself-reached-the-police-station/

 

इसके बावजूद आरोपी महिला का पीछा नहीं छोड़ रहा था। जिससे परेशान होकर महिला ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए उसका मेडिकल करवाया है, पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें