शुक्रवार से लापता युवक की अधजली हालत में लाश तालाब में मिली,क्या है पूरा मामला…………..पढें पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कवर्धा जिले में एक युवक की लाश अधजली हालत में मिली है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। इसके बाद उसके शव को जलाया गया है। कि युवक शुक्रवार से लापता था। इसके बाद अगले दिन शनिवार सुबह उसकी लाश मिली है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। ममला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

https://samachardoot.in/2022/04/22/now-there-will-be-a-ban-on-sale-of-tobacco-and-gutkha-within-100-yards-of-schools-action-will-be-taken-read-full-news/

 

शनिवार सुबह भोजली तालाब के सूखे एरिया पर लोगों ने एक शव देखा था, जो जला हुआ था। शव देखने के बाद ही पुलिस को सूचना दी गई थी। सूचना मिलती ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव के बारे में पता लगाना शुरू किया गया। जिसमें शव की पहचान रोहित सिन्हा (30) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह शहर रामनगर इलाके का रहने वाला था। वह शहर में ही कृषि केंद्र के नाम से दुकान चलाता था।

https://samachardoot.in/2022/04/22/used-to-do-obscene-things-to-tribal-girl-student-asked-for-money-to-pass-principal-suspended/

पुलिस ने शव पहचान करने के बाद इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी थी। खबर लगते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और फूट-फूटकर रोने लगे। पुलिस का कहना है कि युवक का शव आधा जला चुका था। जिस तरह से उसका शव मिला है। उससे 90 प्रतिशत आशंका है उसकी हत्या की गई है।

https://samachardoot.in/2022/04/22/the-young-man-fell-in-love-with-his-aunt-after-the-ruckus-the-decision-of-the-panchayat-soon-both-will-be-married/

 

फिलहाल शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आन के बाद कुछ पता चल सकेगा। वहीं पुलिस को रोहित के गले से एक गमछा बंधा हुआ मिला है। इसके चलते पुलिस ने शंका जाहिर की है कि पहले उसके गला घोंटा गया है। इसके बाद उसे जलाया गया है। शव से जबान भी बाहर आ गई थी।

https://samachardoot.in/2022/04/22/biggest-theft-not-found-even-in-10-months-who-is-the-owner-of-36-kg-gold/

इधर, पुलिस उसके परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। परिजनों का कहना है कि रोहित शुक्रवार को घर से निकला था। मगर फिर वापस ही नहीं लौटा। शाम के वक्त भी हमने उसकी तलाश की थी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली थी।

https://samachardoot.in/2022/04/22/gangrape-with-girl-in-hospital-inspector-si-suspended-for-ignoring-complaint/

पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। इस मामले को लेकर SP डॉ. लाल उमेंद सिंह ने कहा है कि जिस तरह से शव मिला है। उससे मामला हत्या का लग रहा है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें