पड़ोसी प्रांत ओडिसा से होनें वाली मादक पदार्थ गांजा तस्करी की को एक बार फिर से छत्तीसगढ़ पुलिस ने विफल की है। इस बार पुलिस ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(GPM) जिले से 4.5 करोड़ रुपए से ज्यादा का गांजा और गाड़ियां जब्त की हैं। यह कार्रवाई अलग-अलग मामलों में की गई है, जिसमें पुलिस ने कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे कुल 22.40 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है।
https://samachardoot.in/2022/04/24/how-will-students-study-like-this-first-and-seventh-books-of-government-schools-finished-education-department-told-this-reason/
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि मरवाही का रहने वाला गिरीश यादव बड़े पैमाने में गांजे की तस्करी करता है। वो ओडिशा से गांजा लाकर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में खपाता है। इसी के चलते उसकी तलाश की जा रही थी। इस बीच रविवार को पुलिस आरटीओ बैरियर के पास आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ कर रही थी। यहीं पर पुलिस को एक ट्रक बिलासपुर की तरफ से आते दिखा।
https://samachardoot.in/2022/04/24/teenager-molested-8-year-old-innocent-molested-girl-going-to-shop-to-get-crunchy/
इसके बाद पुलिस ने ट्रक को भी रुकवाया। उसी ट्रक में पुलिस को गिरीश यादव भी मिल गया था। पूछताछ में गिरीश ने बताया कि वह अपने साथी फिरोज खान के साथ ओडिशा से सीमेंट का डस्ट लेकर आ रहा है। ऐसे में पुलिस ने उस ट्रक की तलाशी ली। ट्रक तलाश करने पर पुलिस को सीमेंट डस्ट के नीचे गांजे की बोरियां मिली गईं।
https://samachardoot.in/2022/04/24/passengers-please-note-due-to-this-24-trains-will-be-canceled-for-one-month-see-full-list-read-full-news/
इन बोरियों में कुल 20 क्विंटल 30 किलो गांजा था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया, साथ ही ट्रक को जब्त किया गया है। पुलिस ने कुल मिलाकर इस मामले में 4 करोड़ 16 लाख का माल जब्त किया है। इस मामले में दूसरा आरोपी ओड़िशा का रहने वाला है। यह पूरी कार्रवाई गौरेला पुलिस ने की है।
https://samachardoot.in/2022/04/24/13-year-old-son-of-textile-businessman-kidnapped-extortion-of-50-lakhs-sought-on-phone-crime-branch-team-engaged-in-investigation/
इस प्रकार पेंड्रा पुलिस ने भी कार्रवाई की है। पेंड्रा पुलिस ने अनूपपुर के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लग्जरी कार में 2 क्विंटल गांजा लेकर मध्यप्रदेश की तरफ जा रहा था। मगर पुलिस ने इसे भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से पुलिस ने गांजा समेत कुल 45 लाख 5 हजार का माल जब्त किया है। पुलिस ने इस आरोपी का नाम दौलत केंवट(41) बताया है।
https://samachardoot.in/2022/04/25/the-laborer-had-gone-to-fencing-the-wire-and-then-ran-to-save-his-life-after-encountering-the-elephant-but-the-elephant-took-his-life-by-slamming-it-with-the-trunk/
वहीं मरवाही पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को पकड़ा है। ये सूमो गाड़ी से गांजा तस्करी करने की फिराक में थे। पुलिस ने इनके पास से 10 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 2 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में रामकुमार पटेल, शंकर चौहान, लखन कश्यप, शिव कैलाश साहू, विशास साहू और बबलू कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। ये सभी जांजगीर और बलौदाबाजार के रहने वाले हैं।









