एक्सप्रेस में मुस्लिम यात्री ने मांगी थी चाय, मिला इफ्तार भोजन; कैटरिंग स्टाफ ने यूं जीता दिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत में हालिया धार्मिक झड़पों के बीच, हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के अटेंडेंट्स ने मंगलवार को एक यात्री को इफ्तार ऑफर कर सभी का दिल जीत लिया। ट्रेन पर सवार यात्री शाहनवाज अख्तर अपना रोजा खोलने वाले थे कि तभी कैटरिंग स्टाफ उनके लिए इफ्तार लेकर आ गया।

https://samachardoot.in/2022/04/26/first-got-his-second-wife-raped-by-a-friend-then-strangled-to-death-with-his-first-wife/

 

 

एक अधिकारी के अनुसार, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) अपने हिंदू यात्रियों को नवरात्रि के दौरान ‘उपवास भोजन’ परोसता है, लेकिन रमजान के दौरान ऐसी कोई सेवा उपलब्ध नहीं है। दरअसल, नवरात्रि त्योहार के मौसम में खानपान विभाग ने एक संपूर्ण विशेष मेनू पेश किया है।

https://samachardoot.in/2022/04/26/the-young-man-was-beating-his-wife-on-refusing-burnt-the-mother-alive-death/

 

कैटरिंग स्टाफ की इस पेशकश से खुश, अख्तर ने ट्विटर पर लिखा: “इफ्तार के लिए भारतीय रेलवे का धन्यवाद। जैसे ही मैं धनबाद में हावड़ा शताब्दी में सवार हुआ, मुझे मेरा नाश्ता मिला। मैंने पेंट्री मैन से थोड़ी देर में चाय लाने का अनुरोध किया क्योंकि मैं रोजा रखा रहा हूं। उसने मुझसे पूछा कि क्या मैं रोजा रख रहा हूं? मैंने हाँ में सिर हिलाया। बाद में एक दूसरा शख्स इफ्तार लेकर आया।” उन्होंने ट्रेन में उन्हें परोसे जाने वाले भोजन की एक तस्वीर भी पोस्ट की है।

https://samachardoot.in/2022/04/26/minor-girl-kidnapped-and-raped-victim-recovered-after-a-year-youth-arrested/

 

आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने कहा कि भोजन की व्यवस्था व्यक्तिगत रूप से ऑन-बोर्ड कैटरिंग मैनेजर द्वारा की गई थी। आईआरसीटीसी के ऑन-बोर्ड कैटरिंग सुपरवाइजर प्रकाश कुमार बेहरा ने कहा, “कर्मचारी अपना रोजा तोड़ने के लिए तैयार था और यात्री भी उसी कोच में चढ़ गया था। उसने हमें बताया कि वह रोजा रख रहा है, इसलिए कर्मचारियों ने उसके साथ इफ्तार साझा किया। यह बुनियादी मानवता है।

https://samachardoot.in/2022/04/26/in-unrequited-love-a-merciless-murderer-turned-mad-waiting-for-the-police-after-3-murders-on-the-road/

 

सोशल मीडिया यूजर्स ने सांप्रदायिक सद्भाव की दिशा में प्रयासों के लिए कर्मचारियों की तारीफ की और साथ ही लोगों ने अख्तर से ये भी कहा कि उन्हें रेलवे के कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहिए, न कि रेलवे को।

https://samachardoot.in/2022/04/25/truck-collides-with-devotees-van-four-killed-eight-injured/

 

इस बीच, केंद्र सरकार ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। रेल राज्य मंत्री दर्शन जरदोश ने ट्वीट कर लिखा, “पूरा भारतीय रेलवे परिवार आपकी टिप्पणियों से प्रभावित है और आशा करता हूं कि आपने अच्छा भोजन किया। यह एक आदर्श उदाहरण है कि कैसे पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आदर्श वाक्य के साथ काम करती है। जय हिंद।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें