मां ने अपने जिगर के टुकड़े के साथ मौत को लगाया गले, जंगल में जाकर पेड़ से लटककर की आत्महत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चमोली के घाट तहसील के नंदा नगर में एक महिला अपने मृत बच्चे के साथ पेड़ से लटकी मिली। सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंची। मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार नंदा नगर घाट तहसील से यह मामला सामना आया है।

https://samachardoot.in/2022/04/27/electricity-regulatory-commission-ordered-to-supply-electricity-to-five-industries-of-the-park-in-24-hours-economic-blockade-postponed-after-commissions-order/

यहां सरपाणी गांव की एक महिला अपने 14 माह के बच्चे के साथ समीप के ही उस्तोली गांव के जंगल में पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकी मिली। तहसील अधिकारियों ने बताया कि मां-बेटे दोनों की मृत्यु हो गई है। तहसील नंदानगर की टीम मौके पर पहुंच गई है, घटना मंगलवार को देर शाम की बताई जा रही है।

https://samachardoot.in/2022/04/27/on-the-very-next-day-of-marriage-the-bride-ran-away-with-the-jewels-and-money-dodging-the-groom-the-search-is-going-on-know-the-whole-matter/

 

तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि सरपाणी गांव के कुलवीर सिंह की 20 वर्षीय पत्नी अनीशा देवी का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला है। साथ ही उसका 14 माह का बच्चे का शव भी मिला, जो महिला के पीठ पर मिला।‌

https://samachardoot.in/2022/04/27/movement-of-villagers-of-more-than-10-villages-continues-demonstration-against-drone-bombing-in-the-village-demand-for-investigation-of-the-incident-read-full-news/

 

मृतका का मायका बांजबगड़ गांव में है। घटना की जांच की जा रही है। घटना स्थल पर क्षेत्र के राजस्व अधिकारी और कर्मचारी घटना की तहकीकात कर रहे हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें