1 लाख रुपये दो वरना तुम्हारा अश्लील फ़ोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दूंगा और फिर लड़की ने कीटनाशक पी कर दे दी जान, क्या है पूरा मामला जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। थाना डोंगरीपाली क्षेत्र अन्तर्गत रहने वाली नाबालिग बालिका उसके साथ पढ़ने वाले लड़के के ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर 24 अपै्रल को कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या करने की घटना एसपी अभिषेक मीना के संज्ञान में आने पर एसडीओपी सारंगढ़ एवं थाना प्रभारी डोंगरीपाली को तत्काल विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

https://samachardoot.in/2022/04/30/free-app-hurts-a-woman-of-10000-you-can-also-have-a-scandal-with-her-read-full-news-and-save/

थाना प्रभारी डोंगरीपाली उप निरीक्षक ए.के. बेक द्वारा थाना बरमकेला से बिना नम्बरी मर्ग डायरी प्राप्त होने पर जांच के क्रम में बालिका के परिजनों एवं गवाहों का कथन लिया गया जिसमें पाया गया कि नाबालिग बालिका को उसके साथ पढ़ने वाला लड़का उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया में डाल कर वायरल कर देने की धमकी देकर उससे 01 लाख रूपये की मांग कर लगातार धमकी दे रहा था। आरोपी पर धारा 305 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल थाना प्रभारी डोंगरीपाली हमराह स्टाफ के आरोपित के ठिकानों पर दबिश दिया गया जिसके कोरबा भाग जाने की जानकारी मिलने पर तत्काल कोरबा रवाना होकर ‍आरोपित को हिरासत में लिया गया जिसके उम्र के संबंध में दस्तावेजों की जांच पर आरोपित विधि के साथ संघर्षरत बालक पाया गया।

https://samachardoot.in/2022/04/30/a-forced-porn-video-was-made-10-years-ago-now-an-attempt-to-blackmail-what-is-the-whole-matter-read-full-news/

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना डोंगरीपाली क्षेत्र की रहने वाली बालिका चन्द्रपुर में कक्षा 12वीं की पढाई कर रही थी और चन्द्रपुर में ही किराया मकान लेकर रहा करती थी । उसके साथ पढने वाला जांजगीर जिले का लड़का, बालिका से बातचीत करता था। जब कोरोना की वजह से स्कूल बंद हो गया तो बालिका वापस अपने घर आ गई और घर से ही आना जाना कर 12 वीं की प्रेक्टिकल परीक्षा एवं मेन परीक्षा दिलाई।

https://samachardoot.in/2022/04/30/breaking-news-theft-was-punished-here-with-talibani-style-hanged-upside-down-from-a-tree-and-beaten-up-video-is-going-viral-read-full-news/

 

परीक्षा खत्म होने बाद लड़के ने अपने मोबाइल से कॉल कर लड़की को 01 लाख पैसे की मांग कर बोला कि तुम्हारा अश्लील फोटो रखा हूं जिसे सोशल मीडिया में डाल कर वायरल कर दूंगा और लड़की के मोबाइल पर लगातार व्हाटसअप मैसेज कर पैसे की मांग कर रहा था जिससे लड़की मानसिक रूप से परेशान होकर 24 अपै्रल कीटनाशक दवाई सेवन कर ली तबीयत बिगड़ने पर परिजन बालिका को ईलाज के लिये मेट्रो अस्पताल रायगढ लेकर गए जहां से रायपुर के लिए रिफर करने पर रायपुर ले जाते समय दानसरा के पास रास्ते में बालिका की मृत्यु हो जाने से परिजन शव को सीएचसी बरमकेला लाये।

 

https://samachardoot.in/2022/04/30/three-friends-going-to-the-dhaba-then-it-happened-that-after-breaking-the-railing-the-car-fell-into-the-canal-and-started-flowing-2-broke-the-glass-and-came-out-one-still-missing-read-the-full-ne/

सीएचसी बरमकेला के डॉक्टर द्वारा थाना बरमकेला को अस्पताली मेमो भेजा गया जिस पर थाना बरमकेला में बिना नंबरी मर्ग धारा 174 जा. फौ. पंजीबद्ध कर जांच में लिया जाकर मर्ग पंचानामा कार्यवाही, पीएम आदि की कार्रवाई बाद असल घटनास्थल थाना डोंगरीपाली क्षेत्र का होने से मर्ग डायरी थाना डोंगरीपाली भेजा गया।

https://samachardoot.in/2022/04/29/blackout-power-crisis-deepens-in-the-states-so-that-the-supply-of-coal-came-on-track-railways-canceled-42-passenger-trains-read-full-news/

 

जहां नाबालिग बालिका जिसकी उम्र 17 वर्ष 05 माह होने व धारा सादर 305 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से थाना प्रभारी डोंगरीपाली ए.के. बेक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 29 अपै्रल को आरोपित पर धारा 305 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी करते हुए कोरबा रवाना हुये और आरोपित को हिरासत में लिया गया है , जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी आदि की कार्रवाई कर सक्षम न्यायालय रिमांड पर भेजा जाएगा।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें