झपकी आने से पहाड़ में टकराई चलती हुई मोटरसाइकिल, 1 बच्ची की हुई मौत माता पिता के अलावा एक बच्चा हुए घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़ । शादी समारोह से घर वापस लौटते समय झपकी आने से एक परिवार दुर्घटना के शिकार हो गया, जिसमे एक बच्ची की मौके पर मौत तो ३ अन्य घायल हो गये. वही गंभीर रूप से घायल महिला व पुरुष को रायपुर अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।

 

मिली जानकारी ग्राम – बरगढ़, खरसिया निवासी घनश्याम तुरी, अपनी पत्नी – मीना तुरी, बेटी – कु.दिव्यानी तुरी तथा एक अन्य बच्चा नटवर तुरी के साथ शादी समोराह में बंगुरसिया (बडझरिया) गए थे. जहाँ से वापस अपने गृह ग्राम बरगढ़ मोटरसाइकिल में आ रहे थे। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत संबलपुरी रोड के पास पहुंचे ही थे की घनश्याम तुरी को नींद की वजह से झपकी आ गई, जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सीधे पहाड़ में जा टकराया, जिससे सामने बैठी बच्ची के गिरते ही गंभीर चोंट की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वही बाकी तीनो घायल हो गये, जिसमे गंभीर रूप से घायल महिला व पुरुष को बेहतर ईलाज हेतु रायपुर के असपताल में भर्ती कराया गया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें