ससुर ने किया रिश्ते को कलंकित, पिता-पुत्र की ज्यादती एक साल तक सहती रही नवविवाहिता पहुंची थाने, क्या है पूरा मामला, पढ़े पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर में बहू से रेप करने वाले ससुर और पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, ससुर के रेप करने पर महिला ने अपने पति को जानकारी दी, तब पति ने अपने पिता की तरफदारी की और कहा कि उनकी इच्छा पूरी नहीं हुई, तो उसके साथ बुरा होगा। परेशान महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।

https://samachardoot.in/2022/05/01/pyare-put-another-woman-to-death-so-far-this-gajraj-became-yamraj-for-more-than-37-people-read-full-news/

 

पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय महिला की शादी छह साल पहले हुई थी। इस दौरान उसका एक बच्चा भी हो गया। अब वह तीन साल का है। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब साल भर पहले उसके ससुर ने उसके साथ रेप किया। ससुर की हरकतों का उसने विरोध किया, तब उसने घर से निकाल देने की धमकी दी। इसके बाद से वह लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। महिला डर के कारण अपने ससुर की हरकतों की जानकारी पति को देने से कतराती रही। आखिरकार उसने हिम्मत जुटाकर इस घटना की जानकारी पति को दी।

https://samachardoot.in/2022/05/01/the-woman-jumped-in-front-of-the-train-with-two-innocent-people-stirred-up-after-finding-dead-bodies-of-three-people-on-the-track-read-full-news/

 

महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी, तब उसने चुप रहने कहा। पति की बातों को सुनकर वह हैरान रह गई। पति ने उससे कहा कि वह पिता की इच्छा पूरी करते रहे। नहीं तो उसके साथ बहुत बुरा होगा। अपने पिता का सहयोग नहीं करने पर उसने पत्नी और बच्चे को परेशानी होने की धमकी देने लगा।

https://samachardoot.in/2022/05/01/a-moving-motorcycle-collided-in-the-mountain-due-to-a-nap-1-girl-died-besides-the-parents-one-child-was-injured/

महिला चार-पांच महीने तक सब कुछ सहती रही। पति की बात सुनने और ससुर की ज्यादती बढ़ने पर वह विरोध करने लगी। इस पर महिला और बच्चे को घर से निकाल दिया।

https://samachardoot.in/2022/05/01/there-was-a-dispute-between-husband-and-wife-regarding-domestic-matter-and-then-the-husband-took-his-wifes-life-by-hanging-read-full-news/

 

वह अपने मायके चली गई, बाद में उसने ससुर और पति की हरकतों की शिकायत पुलिस से की। प्रशिक्षु IPS विकास कुमार ने बताया कि मामला सामने आने पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें