यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने चल रही मुहिम, जेसीआई ने यातायात विभाग को दिए 50 होर्डिग्स

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। रायगढ़ शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने हेतु यातायात पुलिस के द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब पूरे शहर में यातायात नियमों के दर्शाये गए होर्डिंग्स लगाने की तैयारी चल रही है। शहर के स्वयंसेवी संस्थान जेसीआई ने यातायात पुलिस को लगभग 50 होर्डिंग्स बनाकर दिए हैं जिसमें पार्किंग, नो पार्किंग तथा भारी वाहनों का प्रवेश निषेद इत्यादी लिखे हुए हैं जिसे शहर के विभिन्न स्थानों में लगाया जाएगा।

 

रायगढ़ शहर की बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने जिस प्रकार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग की पहल से यातायात के जवान सुबह से लेकर दोपहर की चिलचिलाती धूप में चैक चैराहों में तैनात रहकर शहरवासियों को जाम की स्थिति ने निजात दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही आम जन में यातायात के नियमों को लेकर जागरूकता लाई जा रही है। जिसकी प्रशंसा पहले भी शहर में हो चुकी है।

 

रायगढ़ शहर को जाम की स्थिति से मुक्त कराने की दिशा में यातायात विभाग के द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में अब शहर के सामाजिक संस्था जेसीआई ने जुड़कर यातायात पुलिस को लगभग 50 होर्डिंग्स बनाकर दिए हैं जिसमें पार्किंग, नो पार्किंग तथा भारी वाहनों का प्रवेश निषेद इत्यादी स्लोगन लिखे हुए हैं जिसे शहर के अलग-अलग जगहों में लगाया जाएगा। ताकि राहगिरों को एवं वाहन चालकों को टेªफिक जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें