इनोवा और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, बिजली कर्मचारी की मौत, आधा दर्जन लोग घायल, बारात से लौटते समय हुआ हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में लोगो की मौतों का क्रम थमने का नाम ही नही ले रहा है, हर दूसरे से तीसरे दिन सड़क दुर्घटना में बेगुनाहों के खून से सड़के लाल हो रही है। इसी तरह की एक घटना में बीती रात शादी समारोह से घर लौटते समय इनोवा और ट्रक में टक्कर हो गई। इस घटना में इनोवा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

https://samachardoot.in/2022/05/03/new-game-of-online-blackmailing-viral-in-social-media-by-tampering-with-the-photo-of-husband-and-wife-lying-on-facebook/

 

इस सड़क दुर्घटना में बिजली विभाग के कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत हो गई, वही आधे दर्जन लोग घायल हो गए जिनका उपचार खरसिया सिविल अस्पताल में जारी है।

https://samachardoot.in/2022/05/03/for-molesting-the-younger-brothers-wife-the-elder-brother-was-given-death-sentence-and-the-body-was-buried-on-the-banks-of-the-pond-the-accused-caught-like-this-read-the-full-news/

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीती रात शादी समारोह से बारात वापसी के दौरान एन एच 49 में रानीसागर के पास इनोवा और ट्रक की जोरदार भिडंत हो गई। इस दुर्घटना में इनोवा सवार दूल्हा-दुल्हन परिवार के 5-6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

https://samachardoot.in/2022/05/02/poster-release-of-film-sanju-ke-dulhaniya-written-by-raigad-additional-sp-maheshwar-nag-artists-of-raigarh-have-also-done-work/

जबकि खरसिया नगरपालिका बिजली विभाग में कार्यरत रेशम मेहर की सिविल हास्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद खरसिया पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

https://samachardoot.in/2022/05/03/raigad-district-trailer-owners-welfare-association-meeting-concluded-dayanand-patnaik-appointed-president/

एक जानकारी के अनुसार आज सुबह इस दुर्घटना की जानकारी लगते ही खरसिया विधायक व प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने मेहर परिवार के परिजनो पर असमय हुए घटनाक्रम के लिए ढांढस बधाया,और घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने कि कामना ईश्वर से करते हुए डाक्टर को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिए।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें