उद्योगों में एक घंटे कम होगी बिजली कटौती: नया शेड्यूल जारी किया, अधिकारियों का दावा-15 मई तक आपूर्ति में होगा सुधार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मई माह की शुरुआत होते ही बिजली आपूर्ति में सुधार हो गया है। उद्योगों में अब बिजली कटौती आठ घंटे के बजाय सात घंटे की होगी। वहीं शहरी क्षेत्र में जहां पहले साढ़े छह घंटे की बिजली कटौती हो रही थी अब यहां दो घंटे की कौटती होगी। बिजली निगम के उच्चाधिकारी 15 मई से पहले बिजली आपूर्ति में और सुधार का दावा कर रहे हैं। दो मई को शहरी क्षेत्र में साढ़े छह घंटे के बजाय एक-डेढ़ घंटे का ही कट लगा।

https://samachardoot.in/2022/05/03/new-game-of-online-blackmailing-viral-in-social-media-by-tampering-with-the-photo-of-husband-and-wife-lying-on-facebook/

 

दो मई को पूरे दिन बिजली आपूर्ति चलती रही। देर रात करीब 11:00 से 12:00 के बीच एक घंटे का बिजली कट लगा। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। बिजली निगम से मिली जानकारी के मुताबिक, दो मई की रात को बिजली निगम ने बिजली कटौती का नया शेड्यूल जारी किया है।

https://samachardoot.in/2022/05/03/for-molesting-the-younger-brothers-wife-the-elder-brother-was-given-death-sentence-and-the-body-was-buried-on-the-banks-of-the-pond-the-accused-caught-like-this-read-the-full-news/

इसके मुताबिक, औद्योगिक क्षेत्रों में पहले रात 8:00 बजे से बिजली कटौती होती थी। अब यह बिजली कटौती रात 9:00 बजे से सुबह 4:00 बजे के बीच होगी। हालांकि, बिजली उपलब्धता बढ़ते ही इस कट को छोटा कर दिया जाएगा। उद्यमी रात 10:00 बजे से बिजली कटौती किए जाने की मांग कर रहे थे। एक घंटे ज्यादा बिजली देने से उद्यमियों को लाभ होगा। अब फैक्टरियों में दो शिफ्ट में आसानी से काम हो सकेगा।

https://samachardoot.in/2022/05/02/poster-release-of-film-sanju-ke-dulhaniya-written-by-raigad-additional-sp-maheshwar-nag-artists-of-raigarh-have-also-done-work/

 

शहरी क्षेत्र में मंगलवार सुबह 6:00 बजे से लेकर 7:00 बजे तक बिजली कटौती रही। इसके बाद बिजली आपूर्ति लगातार जारी। इस बीच बिजली कंट्रोल रूम को शहर के अधिकांश इलाकों से लोकल फाल्ट की सूचना भी नहीं मिली। इससे बिजली आपूर्ति लगातार जारी रही।

https://samachardoot.in/2022/05/03/raigad-district-trailer-owners-welfare-association-meeting-concluded-dayanand-patnaik-appointed-president/

 

ग्रेटर फरीदाबाद में भी बिजली आपूर्ति में सुधार देखने को मिल रहा है। यहां भी छह-सात घंटे की बिजली कटौती अब दो घंटे पर आ गई है। यहां के निवासियों के मुताबिक, यहां मंगलवार दोपहर में 45 मिनट का एक कट लगा। इसके बाद बिजली निगम की तरफ से आपूर्ति सुचारु कर दी गई।

 

एक मई को 24 घंटे के दौरान जिले में 174.50 लाख बिजली यूनिट की खपत हुई थी। जबकि दो मई को बिजली की खपत 187.07 लाख यूनिट रही। इस खपत बढ़ने का कारण बिजली आपूर्ति में सुधार होना बताया जा रहा है। आपूर्ति में सुधार होते ही 13 लाख यूनिट ज्यादा की खपत हुई है। जानकारों का कहना है कि यदि बिजली कट खत्म हो जाते हैं तो जिले में बिजली की खपत 195 लाख यूनिट को पार कर सकती है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें