ओडिशा में प्रेमिका की हत्या की और फिर छत्तीसगढ़ में शव फेका, इस वजह से प्रेमी ने गला घोटकर दिया वारदात को अंजाम, टैटू ने खोला राज…….पढ़े पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोंडागांव पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को देशी टैटू (गोदना) की मदद से सुलझा लिया। महिला की हत्या ओडिशा में की गई और लाश छत्तीसगढ़ में लाकर फेंक दिया गया था। प्रेम और फिर शादी के लिए दबाव हत्या का कारण बना। शादीशुदा युवक ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या की और फिर अपनी पत्नी और एक दोस्त के साथ मिलकर लाश को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने ओडिशा के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

https://samachardoot.in/2022/05/04/there-will-be-one-hour-less-power-cut-in-industries-new-schedule-released-officials-claim-supply-will-improve-by-may-15/

 

कोंडागांव एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि कोंडागांव जिले के माकड़ी ब्लॉक में 1 मई को एक अज्ञात महिला का शव बरामद मिला था। महिला का पहनावा और हांथ में बने पारंपरिक देशी टैटू को देखकर मृतका के ओडिशा निवासी होने का अंदेशा हुआ।

https://samachardoot.in/2022/05/04/rumors-of-blood-coming-out-of-hanuman-idol-villagers-started-worshiping-know-the-truth/

 

महिला की शिनाख्ती के लिए ओडिशा व कोंडागांव में पोस्टर लगाए गए। महिला की शिनाख्त टैटू से हुई और ओडिशा के नवरंगपुर जिले के मालबेड़ा निवासी बोलो गौउड से प्रेम प्रसंग था। विशेष टीम गठित कर उक्त शादीशुदा प्रेमी से पूछताछ करने मौके पर भेजा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

https://samachardoot.in/2022/05/04/the-bride-who-reached-kotwali-late-in-the-night-told-the-handiwork-of-the-lover-then-the-police-force-was-deployed-before-seven-rounds-know-the-whole-matter/

एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि आरोपियों ने पूरी प्लानिंग के साथ घटना को अंजाम दिया। पुलिस को भ्रमित करने शव को ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाकर फेंक दिया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतका से उसका प्रेमसंबंध था। वह स्वयं पहले से शादीशुदा है। ऐसे में मृतका उसके घर पहुंच कर उससे विवाद कर रही थी, जिससे आवेश में आकर उसने गमछे से महिला का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद आरोपी ने पहले उसे अपने ही घर की बाड़ी में पेड़ पर फांसी से लटकाकर इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की।

https://samachardoot.in/2022/05/04/powerful-collision-between-innova-and-truck-death-of-electrician-half-a-dozen-people-injured-accident-happened-while-returning-from-procession/

 

 

पूछताछ और जांच में फंस जाने के डर से आरोपी ने मृतका के शव को पेड़ से उतार कर मोटरसाइकिल से उसे छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के जंगलों में लाकर फेंक दिया और उसके मोबाइल को तालाब में फेंक दिया। शव को ठिकाने लगाने में आरोपी की पत्नी दुतिका गौउड (27 वर्ष) और मित्र भादू नेताम (50 वर्ष) ने भी सहयोग किया था।

https://samachardoot.in/2022/05/03/new-game-of-online-blackmailing-viral-in-social-media-by-tampering-with-the-photo-of-husband-and-wife-lying-on-facebook/

 

आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के बाद आरोपी की पत्नी और मित्र को भी गिरफ्तार किया गया है। तालाब से मृतका का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें