तीन तलाक देकर रचाई दूसरी शादी, विदेश भागने की फिराक में था फिर……..पढ़े पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महानगर कोतवाली में महिला ने बेटा नहीं होने और कम दहेज ले जाने पर तीन तलाक देने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि महिला को तलाक देने के बाद पति ने दूसरी शादी कर ली है और विदेश भागने की तैयारी कर रहा है। पीड़िता ने महानगर कोतवाली में तहरीर दी थी। लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। जिसके बाद महिला ने कोर्ट में अर्जी दायर की थी। जहां से आदेश मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

https://samachardoot.in/2022/05/05/unique-record-made-within-a-year-despite-this-continuous-action-continues-this-time-in-mahapalli-read-full-news/

 

निशातगंज निवासी महिला के मुताबिक दस जनवरी 2002 में उसकी शादी बहराइच जरवल रोड निवासी मो. निजाम से हुई थी। निकाह के वक्त हैसियत मुताबिक दहेज दिया गया था। विवाद होकर ससुराल पहुंचने के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। पति के साथ ससुराल वाले भी मारपीट करते रहे। लेकिन महिला किसी तरह से ससुराल में दिन गुजारती रही।

https://samachardoot.in/2022/05/06/mahua-liquor-was-being-sold-illegally-when-the-excise-team-got-information-then-sub-inspector-ashish-uppal-took-action-and-sent-the-accused-to-jail-read-full-news/

 

पीड़िता के मुताबिक उसे मायके से दहेज में बाइक, दो लाख रुपये और मायके वाले मकान का बैनामा पति के नाम पर करने के लिए कहा जाता था। महिला के परिवार की स्थिति ठीक नहीं थी। इसलिए वह मांग पूरी नहीं कर पाई थी। इस बीच महिला के बेटी हुई थी।

https://samachardoot.in/2022/05/05/living-in-the-village-is-not-acceptable-for-the-lovers-who-returned-from-court-marriage-a-strange-decree-was-issued-in-the-presence-of-the-police/

 

पति और ससुराल वाले इस बात से भी नाराज थे। उन्हें बेटे की ख्वाहिश थी। जो पूरी नहीं हो सकी थी। पीड़िता के मुताबिक 15 नवंबर 2021 को निजाम उसे मायके छोड़ गया था। साथ ही आरोपी ने सादे स्टॉम्प पेपर पर दस्तखत करने का दबाव बनाया था। पीड़िता के मना करने पर उसे जलाने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद से महिला अपने बेटी संग मायके में ही रह रही थी।

https://samachardoot.in/2022/05/05/girl-sets-fire-to-depression-blames-herself-for-suicide-in-suicide-note/

 

महिला के अनुसार उसे मायके में छोड़ने के साथ ही पति ने तीन तलाक दे दिया था। निजाम कहता था कि दहेज के साथ बेटा भी नहीं दे सकती हो ऐसे में मैं दूसरी शादी कर लूंगा। मायके में रहने के दौरान ही परिचितों से महिला को पता चला कि निजाम ने दूसरी शादी कर ली है। वह विदेश जाने की तैयारी भी कर रहा है।

https://samachardoot.in/2022/05/05/girlfriend-was-murdered-in-odisha-and-then-dead-body-was-thrown-in-chhattisgarh-because-of-this-the-lover-committed-the-incident-by-strangulation-tattoo-revealed-the-secret-read-full-news/

 

यह शिकायत लेकर महिला एक माह पूर्व महानगर कोतवाली गई थी। लेकिन उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। जिसके बाद ही महिला ने कोर्ट में अर्जी दायर की थी। इंस्पेक्टर महानगर दिनेश मिश्र के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें