तालाब के किनारे खड़ी थी बहन, नहा रहे भाई को गहरे पानी में खींच ले गया मगरमच्छ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन जीव प्रभाव के ककरहा रेंज के जंगल से सटे गूढ़ के मजरा टेपरी में स्थित तालाब में शनिवार दोपहर में नहा रहे बालक को मगरमच्छ गहरे पानी में खींच ले गया। उसकी छोटी बहन के शोर पर ग्रामीण दौड़ पड़े। बालक का कोई पता नहीं लग सका है। पुलिस व वन महकमे की टीम मौके पर पहुंच गई है। नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया है।

https://samachardoot.in/2022/05/07/big-setback-for-wheat-procurement-know-the-governments-plan-to-reach-the-farmers-door-to-door/

 

मोतीपुर थाने के गूढ़ निवासी आठ वर्षीय वीरेंद्र पुत्र मुंशीलाल शनिवार की दोपहर में लगभग दो बजे अपनी छोटी बहन के साथ तालाब पर गया था। वह तालाब में नहाने लगा जबकि उसकी बहन तालाब के किनारे खड़ी थी। इसी दौरान मगरमच्छ ने वीरेन्द्र को पैर की ओर से गहरे पानी में खींच ले गया।

https://samachardoot.in/2022/05/06/big-accident-innova-collides-with-tree-six-wedding-processions-die/

 

तालाब के किनारे खड़ी बहन ने यह देखते ही शोर मचाना शुरू किया तो गांव वाले तालाब की ओर दौड़े। तब तक बालक का कहीं पता नहीं चल पाया। देखते ही देखते तालाब के किनारे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने रेंज कार्यालय ककरहा व मोतीपुर थाने को सूचना दी।

https://samachardoot.in/2022/05/06/got-married-after-giving-triple-talaq-was-trying-to-escape-abroad-then-read-full-news/

 

इस पर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ककहरा रेंज कर्मी भी मौके पर पहुंचे। बालक की खोज की जा रही है। गुस्साए ग्रामीणों ने लखीमपुर-नानपारा हाईवे को जाम कर दिया है।

https://samachardoot.in/2022/05/06/big-blow-to-facebook-users-these-four-features-are-being-shut-down-from-may-31-will-not-be-able-to-do-this-work-with-friends-view-list/

 

ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ को पकड़कर जब तक नहीं ले जाया जाएगा, जाम लगा रहेगा। जाम खुलवाने को पुलिस अफसर प्रयास कर रहे है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें