मनपसंद खाना नही बनने से नाराज पत्नी को कुल्हाडी मारकर किया घायल, उपचार जारी, पति फरार, पढ़े पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मन का खाना नहीं बनने से नाराज पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ कई वार कर पत्नी को खून से लथपथ छोड़ कर आरोपी पति भाग निकला था। जिसे मोहनलालगंज पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अस्पताल में भर्ती महिला की हालत गम्भीर बनी हुई है।

https://samachardoot.in/2022/05/10/troubled-under-debt-then-a-concocted-story-of-looting-lakhs-of-rupees-made-together-with-nephew-accused-caught-like-this-read-full-news/

 

इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र के मुताबिक गणेशखेड़ा निवासी सुभाष चंद्र गौतम को बस स्टेशन के पास से पकड़ा गया है। आरोपी सुभाष सोमवार रात घर में था। पत्नी लक्ष्मी देवी ने उसकी पसंद का खाना नहीं बनाया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।

https://samachardoot.in/2022/05/09/the-merchant-dropped-a-bag-full-of-25-lakh-rupees-going-to-deposit-in-the-bank-men-and-women-were-seen-picking-up-in-cctv-police-looking-for-both/

 

पत्नी के जवाब देने पर नाराज सुभाष ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया था। पीड़िता के शरीर पर कई जगह चोट लगी थी। वही खून से लथपथ होकर मदद के लिए चिल्ला रही थी। जिस पर पड़ोसी आ गए थे। जिनके डर से सुभाष घर छोड़ कर भाग गया था।

https://samachardoot.in/2022/05/09/for-this-reason-this-person-has-not-eaten-rice-for-55-years-the-reason-will-be-surprised/

 

इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र के मुताबिक वारदात के बाद लक्ष्मी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, जानलेवा हमला करने की धारा में सुभाष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें