छत्तीसगढ़ में दिख रहा चक्रवाती तूफान ‘असानी’ का असर,गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। चक्रवाती तूफान ‘असानी’ का असर छत्तीसगढ़ में दिख रहा है। आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। देर रात से तेज हवाएं चल रही हैं, कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी हुई है। वहीं आज भी प्रदेश के कई जगहों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं।

https://samachardoot.in/2022/05/10/troubled-under-debt-then-a-concocted-story-of-looting-lakhs-of-rupees-made-together-with-nephew-accused-caught-like-this-read-full-news/

गौरतलब है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान असानी आंध्र प्रदेश, उड़िसा और पश्चिम बंगाल में तबाही मचा रहा है । वहीं अब यह चक्रवात अन्य शहरों में तेजी से आग बढ़ रहा हैं । छत्तीसगढ़ में इसका असर दिख रहा है । यहीं वजह हैं कि प्रदेश में अचानक से मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। रायपुर में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं।

https://samachardoot.in/2022/05/10/angry-wife-was-injured-by-hitting-an-ax-due-to-lack-of-favorite-food-treatment-continues-husband-absconding-read-full-news/

 

वहीं अन्य शहरों में तापमान में गिरावट आई हैं | मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान ‘असानी’ का असर दक्षिण छत्तीसगढ़ में ज्यादा रहेगा । यहां गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है । प्रदेश में 1-2 स्थानों पर चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है ।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें