झांसी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने घर वालों को ही नहीं पुलिस को भी हैरत में डाल दिया है। जिले के एक गांव में गुरुवार की रात को लड़की की बारात आनी थी। परिवार वाले बेटी को धूमधाम से विदा करने की तैयारी में जुटे थे। बारात के स्वागत सत्कार की तैयारियां भी जोरों से चल रही थीं।
https://samachardoot.in/2022/05/12/self-help-groups-used-to-run-by-taking-loan-from-the-bank-the-work-was-stopped-by-the-order-of-the-government-then-the-women-in-debt-the-cooperation-team-reached-as-a-ray-of-hope-read-full-new/
बुधवार की रात को सोने के बाद जब गुरुवार सुबह परिवार के लोग उठे तो सभी हैरान रह गए। दुल्हन चारपाई से गायब थी। दुल्हन की चप्पलें भी घर पर नहीं थीं। काफी देर इंतजार करने के बाद उसकी खोबजीन शुरू की गई।
https://samachardoot.in/2022/05/12/inspector-general-of-police-raipur-range-o-p-pal-took-a-meeting-of-police-officers-gave-instructions-to-curb-crimes-like-theft-cyber-chit-fund-ganja-diamond-illicit-liquor-in-the-district/
गांव के एक कुएं के पास दुल्हन की चप्पलों दिखीं तो घर वालों को सूचना दी गई। कुएं के अंदर झांक कर देखा तो गया तो सबके होश उड़ गए। लड़की के घर में कोहराम मच गया। कुएं के अंदर लड़की लाश पड़ी थी। शादी वाले घर में खुशियां काफूर हो गईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। गोताखोरों ने शव को कुएं से बाहर निकाला। फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लड़की ने आत्महत्या क्यों की है फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।
https://samachardoot.in/2022/05/12/was-robbing-a-minor-in-preparation-for-marriage-with-another-girl-on-the-report-of-the-victim-the-accused-was-arrested-by-the-police/
मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के बूढ़ा गांव का है। यहां के रहने वाले संजीव पाल ने अपनी बेटी की शादी तीन महीने पहले कुम्हरा गांव के निखिल के साथ तय की थी। प्रीती तीन बेटियों और एक बेटे में सबसे बड़ी है।
https://samachardoot.in/2022/05/12/wild-boar-attacked-the-old-woman-who-went-to-the-forest-to-pluck-tendu-leaves-the-woman-died-during-treatment-read-the-full-news/
लड़की के पिता ने बताया कि बुधवार रात को वह प्रीती के ससुराल में फलदान देने के लिए गए थे। रात करीब एक बजे वे घर लौटकर आए थे और फिर सो गए। उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ खेत पर बने घर में रहते हैं।
https://samachardoot.in/2022/05/12/he-used-to-execute-the-incidents-of-theft-in-a-very-clever-and-professional-way-the-accused-of-stealing-lakhs-of-rupees-by-breaking-the-lock-of-03-deserted-houses-arrested-one-still-read-full-news/
वहीं पर गुरुवर की रात को बारात आने वाली थी। उन्होंने बताया कि सुबह के समय दादी जब सोकर उठीं तो प्रीती अपनी चारपाई पर नहीं थी। उसकी तलाश शुरू की गई तो घर के पास के कुएं के बाहर प्रीती की चप्पलें दिखाई दीं। तुरंत गोताखोरों को बुलाया गया। कुछ देर बाद कुएं से प्रीती की लाश बरामद हुई। शादी से पहले बेटी की लाश देखकर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। हालांकि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।









