आग बुझाने के दौरान हुआ ब्लास्ट, कॉन्स्टेबल की अंगुली कटी और जबड़े में भी आई चोट, 2 फायरकर्मी भी हुए जख्मी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलौदाबाजार । बलौदाबाजार जिले में रविवार को कुछ दुकानों में लगी आग बुझाने की कोशिश में एक पुलिस कॉन्स्टेबल गंभीर रुप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि इस अगलगी के दौरान एक धमाका हो गया। इस धमाके में पुलिस कॉन्स्टेबल की एक अंगुली उखड़ गई और उनके जबड़े में भी गंभीर चोट आई है। आग बुझाने की कोशिश में दो फायरकर्मी भी घयाल हो गये।

https://samachardoot.in/2022/05/15/skin-lesions-hair-fall-four-strange-symptoms-of-corona-that-you-might-not-have-heard/

एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि कसडोल शहर में सुबह करीब 3 बजे निगम कार्यालय के पास करीब 6 दुकानों में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और 5 कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। यह जगह राजधानी रायपुर से करीब 90 किलोमीटर दूर है।

https://samachardoot.in/2022/05/14/unprecedented-performance-of-students-state-topper-of-both-10th-and-12th-suman-patel-became-the-state-topper-in-the-10th-examination-from-the-district-secured-98-67-percent-marks-kunti-sao-secured/

 

पुलिस के मुताबिक, जब वो आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे तब हीं गैस वेल्डिंग के दुकान में रखे गैस सिलिंडर में आग लगी और जोरधार धमाका हो गया। जिसकी वजह से कॉन्स्टेबल जीवन पाल्टे की एक अंगुली उड़ गई और उनके जबड़े में भी गंभीर चोट आई।

https://samachardoot.in/2022/05/14/four-dead-bodies-found-in-a-house-poison-given-to-children-when-wife-hanged-her-husbands-body-found-on-the-ground-what-is-the-whole-matter-read-full-news/

 

घायल कॉन्स्टेबल को रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों घायल फायरकर्मियों को भी इलाज के लिए कसडोल स्थित हेल्थ सेंटर में भर्ती करवाया गया है। इनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें