सोशल साइट्स पर अगर किसी अंजान युवती की फ्रैंड रिक्वेस्ट आ रही है तो सावधान हो जाएं। रुपयों के लालच में साइबर ठग अश्लीलता परोसकर लोगों को लूट रहे हैं। सोशल साइट्स पर पहले दोस्ती और फिर वीडियो कॉल कर साइबर ठग लोगों के आपत्तिजनक वीडियो बनाते हैं और फिर वीडियो वायरल की धमकी देकर लोगों से मोटी रकम वसूलते हैं। ऐसे ठग लोगों को ब्लैकमेल करते हैं।
https://samachardoot.in/2022/05/17/monsoon-reached-bay-of-bengal-there-will-be-relief-from-heat-clouds-may-rain-here-today/
लोक लाज के भय से पीड़ित पुलिस को भी अपनी समस्या नहीं बता पा रहे हैं। सोशल साइट्स पर प्यार भरी बातें कर इन दिनों लोगों को लूटा जा रहा है। सीमांत के भी कई लोग इसके शिकार हो चुके हैं। दरअसल लॉटरी के नाम पर अब लोगों के साथ ठगी करना मुश्किल हो गया है।
https://samachardoot.in/2022/05/17/heat-wave-in-india-and-rain-wreaking-havoc-in-these-states-8-people-died/
पूर्व में लगातार सामने आए मामलों और पुलिस की ओर से जागरूकता कार्यक्रमों के बाद अधिकांश लोग जागरूक हो गए हैं और साइबर ठगों के बहकावे में नहीं आते। इसे देखते हुए अब साइबर ठगों ने लोगों को ठगने के लिए सोशल चैटिंग साइट्स को जरिया बनाया है। ठग युवतियों की मदद से जाल में फंसा रहें हैं।
https://samachardoot.in/2022/05/16/so-far-115-excise-flying-squad-in-charge-ranjit-gupta-wreaking-havoc-on-those-doing-illegal-liquor-business-once-again-read-full-news/
केस-1:सोशल साइट्स में हुई कॉल का वीडियो भेजकर धन की डिमांड कर रहे थे। मैंने धन न होने की बात कही और गुस्से में आकर वीडियो वायरल करने को बोल दिया। उन्होंने वह वीडियो मेरे फेसबुक अकाउंट से जुड़े सभी दोस्तों को भेज दिया।
https://samachardoot.in/2022/05/16/a-big-accident-happened-while-taking-a-bath-in-the-pond-2-minor-children-died-by-drowning-in-deep-water/
केस-2: वीडियो वायरल करने की धमकी के बाद लोक लाज के भय से 40हजार रुपये दिए। इसके बाद भी उनकी डिमांड बढ़ती ही जा रही थी। बाद में मैंने मोबाइल नंबर बंद कर दिया और सोशल साइट्स का अकाउंट भी डिलीट कर दिया। उसके बाद उनकी कॉल नहीं आई।
https://samachardoot.in/2022/05/15/if-the-bride-did-not-come-from-the-maternal-home-the-young-man-hanged-himself-know-the-whole-matter/
केस-3: दोस्तों के कारण ठगों का शिकार होने से बचा हुआ हूं। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 हजार की मांग कर रहे थे और बार-बार उनका कॉल आ रहा था। इस बात से काफी घबरा गया था। दोस्तों को जब यह यह समस्या बताई तो उन्होंने फेसबुक अकाउंट बंद कर सिम निकालकर दूसरी डाल दी। उसके बाद उनका कॉल नहीं आया।
https://samachardoot.in/2022/05/15/in-charge-of-the-flying-squad-ranjit-gupta-the-guerilla-action-continues-now-the-accused-has-been-sent-to-jail-with-20-liters-of-mahua-liquor-in-this-police-station-area-read-full-news/
नाम न बताने की शर्त पर नगर के एक व्यक्ति ने बताया बीते दिनों फेसबुक पर उसे एक लड़की की फ्रैंड रिक्वेस्ट आई। एक-दो दिन दोनों फेसबुक और व्हाट्अप पर मैसेज करते रहे। बाद में युवती ने वीडियो काल करने की बात कही। वीडियो काल के दौरान युवती आपत्तिजनक स्थिति में थी। इस दौरान युवती का चेहरा दिखाई नहीं दिया।
https://samachardoot.in/2022/05/15/india-stopped-exporting-wheat-the-world-got-chilli-the-war-in-g-7/
युवती की बातों में आकर संबंधित व्यक्ति भी आपत्तिजनक स्थिति में युवती से बात करता है। करीब 15 सैकंड के बाद वीडियो कॉल डिस्कनेक्ट हो जाता है और फिर शुरू होता है ब्लेकमेलिंग का खेल। वीडियो काल के दौरान हुई बातचीत का संबंधित व्यक्ति को वीडियो भेजा जाता है और वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम की डिमांड की जाती है।









