दर्दनाक हादसा: फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 की मौत, मृतक परिवारों को मुआवजे का ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुजरात के मोरबी के हलवाड़ जीआईडीसी में एक नमक कारखाने की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक शख्स घायल हुआ है। उसका इलाज एक अस्पताल में चल रहा है। हादसे पर पीएम मोदी और सीएम भूपेंद्र पटेल ने दुख जताया। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतक परिवारों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की मदद का ऐलान किया गया है।

https://samachardoot.in/2022/05/17/maoist-couple-surrendered-in-dantewada-were-involved-in-the-killing-of-42-soldiers-there-was-a-reward-of-7-lakhs-on-hardcore-naxalites/

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को गुजरात के मोरबी में स्थित नमक फैक्ट्री की दीवार ढह गई। दीवार गिरने से फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक इसकी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है।

https://samachardoot.in/2022/05/17/cyber-thugs-are-preying-on-obscenity-gangs-are-active-on-social-sites-know-how-the-game-of-blackmail-happens/

 

मोरबी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, “हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है और उनके शव मलबे से बरामद किए गए हैं। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए हलवाड़ के एक सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे में एक व्यक्ति घायल है और पास के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।” बताया जा रहा है कि घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुई और पुलिस दीवार गिरने के कारणों की जांच कर रही है।

https://samachardoot.in/2022/05/17/daughter-in-law-was-having-affair-with-neighbor-in-in-laws-house-husband-and-family-absconded-with-lover/

 

सरकारी सूत्रों ने कहा कि यह घटना सागर केम फूड इंडस्ट्रीज में हुई, जिसे जीआईडीसी हलवाड़ में प्लॉट नंबर 61, 62 और 63 आवंटित किया गया है। कंपनी अन्य उत्पादों के साथ खाद्य नमक भी बनाती है।

https://samachardoot.in/2022/05/17/monsoon-reached-bay-of-bengal-there-will-be-relief-from-heat-clouds-may-rain-here-today/

 

उधर, राज्य के श्रम एवं रोजगार मंत्री और स्थानीय विधायक बृजेश मेरजा ने कहा कि यह दुखद घटना हलवाड़ औद्योगिक क्षेत्र के अंदर स्थित समुद्री नमक की फैक्ट्री में हुई। उन्होंने कहा, “कम से कम कारखाने के 12 श्रमिकों की मौत हो गई है।

https://samachardoot.in/2022/05/17/heat-wave-in-india-and-rain-wreaking-havoc-in-these-states-8-people-died/

 

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने मोरबी में नमक कारखाने की दीवार गिरने की घटना में मारे गए हर श्रमिक के परिजनों को सीएम राहत कोष से 4 लाख रुपये देने की घोषणा की है। सीएम ने मोरबी जिला कलेक्टर और सिस्टम ऑपरेटरों को तत्काल बचाव और राहत कार्यों के निर्देश भी दिए।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें