तेज रफ्तार कार ने पांच पुलिसकर्मियों समेत छह लोगों को रौंदा, इलाज के दौरान होमगार्ड की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेस्क न्यूज। आरा में तेज रफ्तार कार ने पांच पुलिसकर्मियों समेत छह लोगों को रौंद दिया। घटना के समय पुलिसकर्मी आरा-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-84) स्थित गजराजगंज चौकी थाना अंतर्गत बीबीगंज के समीप एक अन्य कार की तलाशी ले रहे थे। गुरुवार की सुबह करीब 1.30 बजे गजराजगंज चौकी थाने के पुलिसकर्मी बिहिया थाना क्षेत्र के बीबीगंज स्थित पेट्रोल पंप के पास कुवरदाह निवासी मनीष कुमार सिंह की कार की तलाशी ले रहे थे।

https://samachardoot.in/2022/05/19/the-elephant-separated-from-the-herd-crushed-the-woman-to-death-destroyed-many-houses-ruined-the-crop-read-the-full-news/

मनीष कुमार बरहरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर से अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था। पुलिस मनीष से पूछताछ कर ही रही थी कि वह इतनी देर से कहां से लौट रहे हैं तभी एक तेज रफ्तार कार ने पांच पुलिसकर्मियों और मनीष कुमार सिंह को रौंद दिया। सभी छह घायलों को आरा के सदर अस्पताल ले जाया गया।

https://samachardoot.in/2022/05/19/heat-wave-will-start-again-in-these-parts-of-the-country-from-today-know-when-will-you-get-relief/

अस्पताल में धोभा चौकी थाना अंतर्गत स्थित मैनपुर के 58 साल के होमगार्ड भगवान साह की इलाज के दौरान मौत हो गई। गजराजगंज चौकी थाने के एसएचओ चंदन कुमार ने बताया कि घायल मनीष कुमार सिंह को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

https://samachardoot.in/2022/05/19/truck-tramples-migrant-laborers-sleeping-on-the-roadside-3-killed-11-injured/

सब इंस्पेक्टर अदिति कुमारी, होमगार्ड सिपाही शिव कुमार उपाध्याय, बालेश्वर सिंह और पुलिस वाहन के चालक बिनय कुमार को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिस कार से यह घटना हुई पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। पुलिस घटना को अंजाम देकर फरार हुए कार चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें