BREAKING NEWS : महिलाओं के लिए खास बसें महिलाएं ही चलाएंगी………..जानें खासियत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पिंक बस के संचालन के लिए साहिबाबाद डिपो में महिला चालक की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए कानपुर स्थित परिवहन निगम के प्रशिक्षण संस्थान में 18 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद मुख्यालय की तरफ से पिंक बस के लिए महिला चालक की नियुक्ति की जाएगी।

https://samachardoot.in/2022/05/18/madkam-who-was-once-a-naxalite-commander-said-chief-minister-you-have-changed-the-picture-of-the-naxal-affected-area-by-improving-the-roads-camps-and-schools/

 

साहिबाबाद डिपो में 18 पिंक बसों का लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा, सोनौली, महेंद्र नगर, हरिद्वार, देहरादून सहित अन्य शहरों के लिए संचालन हो रहा है। मौजूदा समय में सभी पिंक बसों का संचालन पुरुष चालक द्वारा किया जा रहा है। इसमें महिला और पुरुष दोनों यात्रियों को अनुमति दी गई है।

https://samachardoot.in/2022/05/18/now-there-is-an-attempt-to-cheat-by-sending-fake-electricity-bill-sms-the-police-issued-advisory-and-alerted-the-people/

 

महिला चालक मिलने के बाद पिंक बस में महिला परिचालक साथ रहेंगी। जो महिला यात्रियों का विशेष ध्यान रखेंगी। इसके लिए महिला परिचालक को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि साहिबाबाद डिपो में 12 महिला परिचालक हैं। जिन्हें पिंक बस से जोड़ा जा रहा है।

https://samachardoot.in/2022/05/18/there-was-a-fierce-fight-between-the-brothers-in-the-dispute-over-the-road-the-elder-beat-the-younger-brother-with-sticks-death/

 

 

जल्द ही महिला परिचालक पिंक बस में महिला चालक के साथ नजर आएंगी। रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि पिंक बस में महिला चालक मिलने के बाद पुरुष यात्री सफर करेंगे या नहीं इस पर बाद में निर्णय होगा। महिलाओं की सुविधा के लिए विशेष तौर पर चलाई जाने वाली वातानुकूलित 40 सीट वाली पिंक बस सेवा साहिबाबाद बस डिपो से वर्ष 2019 में शुरू किया गया था।

https://samachardoot.in/2022/05/18/farmer-who-reached-ssp-office-with-wife-and-children-set-himself-on-fire-five-suspended-including-inspector/

साहिबाबाद डिपो में 18 पिंक बस को संचालित करने के लिए 38 महिला चालकों की आवश्यकता है। मगर प्रशिक्षण संस्थान में 18 महिला चालकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। साहिबाबाद डिपो के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी राम लवट ने बताया कि एक पिंक बस का संचालन करने के लिए दो महिला चालकों की आवश्यकता होगी। अभी 18 महिला चालकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। मुख्यालय से साहिबाबाद डिपो के लिए महिला चालक मिलेगी उसी के अनुसार पिंक बसों का संचालन किया जाएगा।

https://samachardoot.in/2022/05/18/traumatic-accident-12-killed-in-factory-wall-collapse-compensation-announced-to-the-families-of-the-deceased/

पिंक बस अत्याधुनिक सुरक्षा से पूरी तरह लैस है। पिंक बस में प्रत्येक सीट के पास चार्जिंग प्वाइंट, रिडिंग लाईट, कैमरा और पैनिक बटन दिया गया है। जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वालो को मोबाईल चार्जिंग में कोई समस्या न आए। वहीं यात्रा के दौरान रात के समय में किताबें पढ़ने के लिए रिड़िग लाईट भी लगाई गई है। इसके साथ ही किसी भी असुरक्षा के समय महिलाओं द्वारा पैनिक बटन दबाने पर बस में लगा कैमरा स्वत: पैनिक बटन दबाने वाले सीट की तरफ घूमकर रिकार्डिंग करके इंटरसेप्टर वैन और डायल 112 के पास भेज देगा। जिससे तत्काल पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें