संजू के दुल्हनिया की चर्चाएं जोरों पर, अनुज शर्मा को भा गई फिल्म संजू के दुल्हनिया, फिल्म के सभी गाने और टेªलर आएंगे अनुज शर्मा के यूटूब चैनल में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। रायगढ़ के यातायात विभाग में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के द्वारा लिखी गई छत्तीसगढ़ी फिल्म संजु के दुल्हनियां का पोस्टर आने के बाद से ही पूरे छत्तीसगढ़ में इस फिल्म की चचाएं काफी जोरों से होनें लगी थी। इस इस फिल्म के संगीत को लेकर भी काफी चर्चाएं होनंे लगी है। छत्तीसगढ़ फिल्म के सुपर स्टार अनुज शर्मा अब टीम संजू के दुल्हनिया का हिस्सा बन चुके हैं। फिल्म संजू के दुल्हनिया और आरुग म्यूजिक कम्पनी के बीच हुआ करार अब इस फिल्म के सभी गाने और ट्रेलर आएँगे अनुज शर्मा के यूटूब चैनल आरुग में रिलीज होंगे।

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यातायात विभाग में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के द्वारा लिखी गई छत्तीसगढ़ी फिल्म संजु के दुल्हनियां फिल्म के पहले और दूसरे मोशन पोस्टर के क्रीएशन और संगीत ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। टीम एसकेडी अब और भी मजबूती से जनता के बीच छा जाने को तैयार है क्यूँकि छत्तीसगढ़ी फिल्म के सुपर स्टार पद्मश्री अनुज शर्मा अब इस फिल्म के म्यूजिक ,विडीओ ऑडीओ रिलीज से जुड़ गए हैं।

 

सोशल मीडिया के सभी फॉलोअर को इस फिल्म के गाने और टेªलर का बेसब्री से इंतजार है। एक जानकारी के अनुसार पद्मश्री अनुज शर्मा इस इंडस्ट्री को पिछले 22 साल से करीब से जान रहे हैं और वो किसी भी हल्के प्रोजेक्ट के साथ काम नही करते, तो अगर उन्होंने संजू के दुल्हनिया फिल्म को चुना है इसका मतलब इस फिल्म में दम तो है।

 

अनुज शर्मा का कहना है यह एक बेहतरीन फिल्म है फिल्म का संगीत धूम मचाएगा, फिल्म की पूरी टीम फ्रेश है नए है, सभी टेक्निक्ली उच्च स्तर से शिक्षा प्राप्त है। यह फिल्म बहुत सुंदर बनी है काम बहुत शानदार हुआ है। अनुज का कहना है यह फिल्म छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री में कीर्तिमान स्थापित करेगा और फिल्म संजू के दुल्हनिया से इस इंडस्ट्री को नया मोड़ मिलेगा।

 

एडिशनल एसपी महेश्वर नाग ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग रायपुर, धमतरी, कवर्धा सहित छतीसगढ़ के कई अन्य लोकेशन पर हुई है। इस फिल्म को छत्तीसगढ़ के साथ-साथ हिंदी में भी डब किया गया है, जिसका एडिटिंग फिलहाल चल रहा है। जल्द ही इसका टीजर और ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

https://samachardoot.in/2022/05/02/poster-release-of-film-sanju-ke-dulhaniya-written-by-raigad-additional-sp-maheshwar-nag-artists-of-raigarh-have-also-done-work/

 

इस फिल्म में सिंगर अनुराग शर्मा, अलका चंद्राकर, सुनील सोनी, दिलीप षडंगी, अपूर्व चैधरी, ट्विंकल साहू, राकेश शर्मा, जफर इकबाल ने गाना गाया है। कलाकार लक्षित झांजी, गुंजन अग्रवाल, रजनीश झांजी, पूरण किरी, विक्रम राज, पवन गुप्ता, सुखनंदन राठौर, नीलू गुप्ता, उपासना वैष्णव, दीपक मेरीया, मंजूलता राठौर, किरण वर्मा, मोनिका जैन, पायल विशाल, अपूर्व सिरमौर, ओमकार चैहान, अजीत सिंह, एमआर रवीश, लोकेश पटेल, प्रांजल राजपूत, संजय, गौरव साहू, सचिन सोनी, प्रकाश अवस्थी, लोकेश देवांगन हैं. संगीत में कन्हैया ठाकुर, पार्श्व संगीत में सोमदत्त पंडा साथ दे रहे हैं गीत ओमकार चैहान, एसएन सुल्तान, रैपर अंकित, चंद्रभूषण वर्मा, जितेंद्र साहू ने लिखा है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें