गोरखपुर के गगहा इलाके में शादी के दिन अचानक दूल्हा पक्ष ने बारात लेकर आने से मना कर दिया। मामला थाने तक पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शादी में आए रिश्तेदारों से बातचीत की। दुल्हन के दूर के रिश्ते का एक युवक शादी को तैयार हो गया और उसी मंडप में शादी करा दी गई। पुलिस ने दुख के माहौल को खुशी में तब्दील कर दिया। पुलिस की इस पहल की खूब सराहना हो रही है।
https://samachardoot.in/2022/05/19/truck-tramples-migrant-laborers-sleeping-on-the-roadside-3-killed-11-injured/
पुलिस के अनुसार गगहा थाने के तिहरा खुर्द निवासी फेंकू प्रजापति ने अपनी बेटी की शादी बेलीपार के महेवा गांव निवासी रामेश्वर प्रजापति के बेटे दिनेश से तय की थी। बुधवार को शादी थी। बारात के स्वागत और शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। मंडप सज चुका था।
https://samachardoot.in/2022/05/19/heat-wave-will-start-again-in-these-parts-of-the-country-from-today-know-when-will-you-get-relief/
अचानक शाम 7 बजे फेंकू के पास दूल्हे के घरवालों का फोन आया कि वे लोग बारात लेकर नहीं आ रहे हैं और शादी नहीं करेंगे। पुलिस के अनुसार मामला कुछ लेनदेन का था। सूचना पर तत्काल एसओ गगहा संजय सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत की। पुलिस ने दोनों पक्षों के साथ ही शादी में आए दुल्हन के रिश्तेदारों से बात शुरू की।
https://samachardoot.in/2022/05/19/the-elephant-separated-from-the-herd-crushed-the-woman-to-death-destroyed-many-houses-ruined-the-crop-read-the-full-news/
इसके बाद दुल्हन के दूर के रिश्ते का युवक चिलुआताल इलाके का आदित्य शादी को तैयार हो गया। उसके परिजन भी मान गए। फिर क्या था पुलिस की मौजूदगी में जयमाल के उसी स्टेज पर दुल्हन ने आदित्य को वरमाला पहनायी और उसी मंडप में उसकी शादी हुई। एसओ गगहा ने दुल्हन और दूल्हे को पुलिस की तरफ से उपहार भी दिया।
https://samachardoot.in/2022/05/19/unknown-person-set-fire-to-car-parked-outside-house-sencl-security-guard-accused-neighbor-read-full-news/
पुलिस के अनुसार जो युवक शादी के लिए तैयार हुआ वह दुल्हन की बुआ की ननद का बेटा है। एडीजी जोन अखिल कुमार भी गगहा एसओ संजय सिंह को इस नेक काम को सम्मानित करेंगे और प्रशस्ति पत्र देंगे। इस पहल को लेकर क्षेत्र में चर्चा जोरों पर है। सभी इसकी सराहना कर रहे हैं।
https://samachardoot.in/2022/05/19/speeding-car-trampled-six-people-including-five-policemen-home-guard-died-during-treatment/
उध्र, एक अन्य मामले में संतकबीरनगर के बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात सिद्धार्थनगर जनपद के बर्डपुर से बारात आने वाली थी। विवाह की तैयारी कर पूरी रात दुल्हन पक्ष के लोग इंतजार करते रहे परन्तु न तो दूल्हा पहुंचा और न कोई बाराती। बारात न आने का कारण दहेज बताया जा रहा है। मामले में अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
https://samachardoot.in/2022/05/19/second-prisoner-dies-in-five-days-in-central-jail-questions-arising-on-jail-manager-went-to-jail-four-days-ago-in-case-of-theft/
गांव के एक घर में बेटी की शादी के लिए महीनों से तैयारी चल रही थी। पिता और भाई हर एक जरूरी चीज जुटाने में लगे थे। बुधवार को सिद्धार्थनगर जिले के बर्डपुर क्षेत्र से बारात आनी थी। शादी के लिए फूलों से मंडप घर सजाये परिवार बैठा था।बारात आने में देर होते देख लड़के वालों को फोन किया गया तो सभी का मोबाइल स्विच ऑफ था।
https://samachardoot.in/2022/05/19/breaking-news-only-women-will-run-special-buses-for-women/
रात भर इंतजार होता रहा पर बारात नहीं आई। दूल्हा व बारात के न पहुंचने से खुशी के माहौल को दुख में बदल दिया। शादी की तैयारी कर रहे परिवार पर मानों पहाड़ टूट पड़ा। देर रात तक जब बारात नहीं पहुंची तो गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई।









