10 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार व जेल दाखिल, आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजित गुप्ता की कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़. रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन में और सहायक आयुक्त आबकारी प्रकाश पाल के निर्देशन में अवैध महुआ शराब विक्रेताओं पर आबकारी उड़नदस्ता टीम की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कल उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने एक बार फिर से अपनी सक्रियता का परिचय देते हुए सारंगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में छापामार कार्रवाई करते हुए पुनिमति सिदार के कब्जे से 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त कर उसे जेल दाखिल कराने में कामयाबी हासिल की है।

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कल सारंगढ़ थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कपिस्दा गांव निवासी पुनिमति सिदार अपने घर से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रही है, मुखबीर की सूचना की विश्वसनीयता पर पुनिमति सिदार के घर छापा मारा गया। तलाशी में दो जरिकेनों में 10 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क 34(2)59(क)के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से माननीय न्यायालय ने जेल दाखिल का आदेश दिया।

 

उक्त कार्यवाही आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई एवं हमराह स्टाफ में नगर सैनिक कन्हैयालाल साहू निर्मल साव अजय कसेर,फिरुलाल चैहान एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का सरोज कंवर उपस्थित रहे।

 

आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि गांव वालों का कहना है कि पुनिमति सिदार का बेटा दिगंबर सिदार अपनी बुजुर्ग मां की आड़ में अवैध महुआ शराब की बिक्री करता है दिगंबर सिदार की भी पतासाजी की जा रही है। साथ ही अवैध शराब का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

विदित रहे कि आबकारी उडनदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने बहुत ही कम समय मे 100 से अधिक लोगों के खिलाफ अवैध शराब के मामले दर्ज कर उनको जेल दाखिल करा चुके हैं, उनकी सक्रियता और लगातार कार्रवाई के चर्चे रायगढ़ ही नही अपितु प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें