रायगढ़. जिला मुख्यालय स्थित स्व सेठ किरोडीमल धर्मादा ट्रस्ट द्वारा संचालित अशर्फी देवी चिकित्सालय कैंपस में एक सर्व सुविधायुक्त अत्याधुनिक आपरेशन थियेटर के अलावा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस एक नया चिकित्सा भवन बनकर तैयार हो चुका है। इस नए भवन को जिला कलेक्टर भीम सिंह की पहल पर एनआर गु्रप के डायरेक्टर संजय अग्रवाल ने बीडा उठाते हुए लगभग 93 लाख खर्च करके बनवाया है जिसमें महिलाओं के लिए प्रसुति सुविधा के साथ-साथ अत्याधुनिक आपरेशन थियेटर के अलावा अन्य चिकित्सा सुविधा से लैस करते हुए बनवाया है और जल्द से इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।
एनआर गु्रप के डायरेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया रायगढ़ जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ोतरी के लिये वे हमेशा तत्परत हैं और प्रशासन के दिशा निर्देश मिलने के बाद ग्रामीण स्तर से लेकर शहरी क्षेत्रों में हमेशा वे सहयोग देते हैं। एनआर उद्योग को दो साल पहले कलेक्टर ने अशर्फी देवी भवन के पीछे जर्जर इमारत को तुडवाने के बाद यहां एक सर्व सुविधायुक्त चिकित्सा भवन बनाने का जिम्मा दिया था। उसके बाद सतत प्रयास के अथक मेहनत से यह भवन अब बनकर तैयार है। संजय अग्रवाल ने बताया कि परिवार के बड़ों एवं अन्य साथियों के मंशाअनुरूप वे इस भवन का और विस्तार करना चाहते हैं ताकि इसके लोकार्पण होनें के बाद रख रखाव अच्छे से हो। साथ ही साथ ग्रामीण इलाकों से आने वाली महिलाओं को यहां आने के बाद अनियंत्र न भटकना पड़े उसके लिए भी एक खाखा तैयार है। जिसके लिये अगर प्रशासन स्वीकृति मिलेगी तो वे हमेशा की तरह आगे बढ़कर काम करेंगे।
https://samachardoot.in/2022/06/07/500-wedding-processions-gold-and-silver-ornaments-and-tilak-in-the-marriage-of-dog-and-bitch/
संजय अग्रवाल ने बताया कि नए भवन में कलेक्टर भीम सिंह की मंशा के अनुरूप ही नई सुविधाओं के साथ-साथ डाक्टरों से लैस टीम हमेशा इस भवन में मौजूद रहेगी। संजय अग्रवाल ने बताया कि इस नए भवन में आपरेशन थियेटर, डाक्टरों के लिए दो चंेबर, नर्सो के लिए अलग कमरे तथा 8 बिस्तर उपलब्ध रहेंगे। जिसमें से एक बिस्तर एमरजेंसी के लिए उपलब्ध रहेगा।
https://samachardoot.in/2022/06/07/will-mahatma-gandhis-picture-not-be-seen-on-the-note-rbi-told-the-truth/
संजय अग्रवाल ने बताया कि एनआर गु्रप ने जिले की महिलाओं को अच्छी सुविधा देने के लिए 93 लाख की लागत से यह भवन बनाया है जिसे जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा। उनका कहना था कि एनआर गु्रप ने जिला कलेक्टर की पहल पर यह भवन तैयार किया है और आने वाले समय में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जो भी पहल होगी उसके लिए वे तैयार रहेंगे। दानवीर स्व. सेठ किरोडीमल के अशर्फी देवी अस्पताल में कुछ सुविधाओं की बढोतरी होनी आवश्यक है। प्रशासन अगर उन्हंे निर्देश दें तो इस भवन के उपर लेब्रोट्री के साथ साथ अन्य सुविधाओं को बढ़ाने में वे आगे रहेंगे।
https://samachardoot.in/2022/06/07/the-husband-left-after-a-few-hours-of-seven-rounds-the-bride-refused-to-go-know-what-is-the-whole-matter/
कैंपस में लगे हरे भरे फलदार पौधे
नए भवन में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एनआर उद्योग के डायरेक्टर संजय अग्रवाल ने अशर्फी देवी के चिकित्सक रूपेन्द्र पटेल, किरोड़ीमल ट्रस्टी राजेश मोडा, विधायक प्रतिनिधि राजेश भारद्वाज, चेंबर आफ कामर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास, अग्रवाल समाज के मुकेश मित्तल, प्रदीप गर्ग के साथ-साथ पत्रकार नरेश शर्मा, अविनाश पाठक, विनय पाण्डेय, मानु सरकार के साथ-साथ शहर के कई गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में आम, सीता फल, अमरूद के अलावा अन्य फलदार पौधे लगाए गए जिसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी एनआर उद्योग के डायरेक्टर संजय अग्रवाल व उनके परिवार ने ली है।










