लीज में ली गई जमीनों का होगा फ्री होल्ड, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में लगा जागरूकता शिविर, मिनी उद्योगपतियों को दी गई नियमों की जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़. औद्योगिक क्षेत्र की भूमि को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करने के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने पहल शुरू कर दी है और इसका लाभ जिले के लघु एवं सुक्ष्यम तथा बड़े उद्योगपतियों को मिलेगा। इस नए नियम की जानकारी देने के लिए आज जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रायगढ़ में मुख्य महाप्रबंधक शिवकुमार राठौर ने दक्षिण चक्रधर नगर में स्थित 40 से अधिक लघु एवं सुक्ष्यम उद्योगपतियों की बैठक लेकर इसकी जानकारी दी।

https://samachardoot.in/2022/06/07/nr-industries-built-a-new-hospital-building-in-asharfi-devi-hospital-campus-at-a-cost-of-93-lakhs-patients-and-obstetric-women-will-get-facilities/

 

इस बैठक में मुख्य महाप्रबंधक ने सभी उद्योगपतियों को अपनी जमीनों की फ्री होल्ड करने संबंधी नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में लीज लीड के आधार पर वहां उद्योगपति काम कर रहे हैं और इसमें सरलीकरण करते हुए राज्य सरकार ने उद्योगपतियों के हित में उपयोग में की जा रही जमीन का फ्री होल्ड करने संबंधी नियम बनाये हैं जिसमें उद्योगपति को हर साल पटाए जाने वाले वार्षिक भू भाटक के अलावा अन्य कई छूट का फायदा मिलेगा।

https://samachardoot.in/2022/06/07/500-wedding-processions-gold-and-silver-ornaments-and-tilak-in-the-marriage-of-dog-and-bitch/

 

 

साथ ही साथ अगर कोई उद्योगपति अपनी जमीन दूसरे को हस्तांतरित करता है तो उसमें भी सिमित शुल्क लेकर जमीन को हस्तांतरित कर दिया जाएगा और समय-समय पर लिये जाने वाले अन्य कर में भी छूट मिलेगी।

https://samachardoot.in/2022/06/07/will-mahatma-gandhis-picture-not-be-seen-on-the-note-rbi-told-the-truth/

 

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के मुख्य महाप्रबंधक शिव कुमार राठौर ने इस जागरूकता शिविर के माध्यम से यह भी जानकारी दी कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप फ्री होल्ड से उद्योगपतियों को ही फायदा पहुंचाने के लिए यह नियम लागू किये गए हैं और इसका फायदा सभी को उठाना चाहिए।

https://samachardoot.in/2022/06/07/the-husband-left-after-a-few-hours-of-seven-rounds-the-bride-refused-to-go-know-what-is-the-whole-matter/

 

 

उनका कहना था कि आज की बैठक में 40 से अधिक लघु एवं सुक्ष्यम उद्योग लगाने वाले उद्योगपतियों ने इसकी बारीकियों को समझा है और जल्द ही इस पर अमल करने के लिए भी वे सामने आएंगे। आज के इस जागरूकता शिविर में जिला व्यापार एवं उद्योग के महाप्रबंधक शत्रुघन सिंह राठिया व प्रबंधक केदारनाथ मेहर तथा श्रीमती अंजु नायक के साथ-साथ सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें