युवती से 5 महीने में 5 लोगों ने कई बार किया रेप, गर्भवती हुई तब हुआ खुलासा, केस दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक युवती से 5 महीने तक कई बार दरिंदगी की गई। इस घिनौने कृत्य में कई लोग शामिल थे। 28 साल की युवती के बारे में बताया जा रहा है कि वो मानसिक तौर पर विक्षिप्त है। बार-बार दुष्कर्म के बाद जब युवती गर्भवती हुई तब इस भयानक मामले का खुलासा हो सका है।

 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर 2021 में सबसे पहले उसके गांव में रहने वाले शिवम पाटिल नाम के एक शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने थाने में जो शिकायत दर्ज करवाई है उसमें यह भी बताया है कि शिवम ने इसके बाद कई बार उसके साथ गलत काम किया।

https://samachardoot.in/2022/06/15/mothers-love-won-after-106-hours-lal-rahul-of-chhattisgarh-came-out-countrys-biggest-rescue-operation-till-date-read-full-news/

 

इसके बाद गांव के ही चार अन्य युवकों ने भी उसके साथ इस साल फरवरी के महीने तक अलग-अलग दिन रेप किया। शिवम के अलावा जिन चार अन्य युवकों के नाम पीड़िता ने पुलिस को बताए हैं उनमें – श्रीपाल सोनी, बालू पाटिल, प्रमोद पाटिल और एक अन्य युवक शामिल है।

बताया जा रहा है कि दुष्कर्म की वजह से युवती गर्भवती हो गई थी। लेकिन घर में इस बात का किसी को पता नहीं चल सका। करीब 6 महीने बाद पीड़िता के बढ़े हुए पेट पर उसकी बहन की नजर पड़ी, तब उसे शक हुआ। इसके बाद पीड़िता की बहन ने इस संबंध में उससे बातचती की और फिर उसे अपने साथ थाने ले गई और केस दर्ज करवाया।

 

पुलिस ने इस मामले में सभी युवकों के खिलाफ दुष्कर्म और SC/ST ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें