रायगढ़. कलेक्टर रायगढ़ भीम सिंह के मार्गदर्शन में एवं सहायक आयुक्त आबकारी प्रकाश कॉल के निर्देशन में आबकारी उड़नदस्ता टीम लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में आज एक बार फिर से अपनी सक्रिय कार्यप्रणाली का परिचय देते हुए आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजित गुप्ता ने पड़ोसी प्रांत ओडिसा की बियर बेचे जाने की सूचना में छापामार कार्रवाई करते हुए एक ग्रामीण के पास से 16 नग बियर बरामद कर उसे जेल दाखिल कराया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज मुखबिर की सूचना पर कि लोइंग निवासी महेश सतनामी अपने घर से ओडिसा राज्य का बीयर बेच रहा है, मुखबिर की सूचना की विश्वसनीयता पर महेश सतनामी के घर छापा मारा गया तो घर की तलाशी में ओडिसा राज्य में बेचे जाने योग्य लेबल लगी 16 नग किंगफिशर स्ट्रांग बियर मात्रा 10.4 लीटर जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) 34(2) 36 एवं 59 (क) के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।
विदित रहे कि आबकारी उड़नदस्ता टीम रंजित गुप्ता की अगुवाई में लगातार कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रही है। रायगढ़ जिले में होनें वाली इस लगातार कार्रवाई से शराब तस्करों में हडकंप व्याप्त है।
उक्त कार्यवाही जिला स्तरीय आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई तथा हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक सुंदरलाल प्रधान प्रभुवन बघेल एवं नगर सैनिक कन्हैया लाल साहू निर्मल साव अजय कशर फीरुलाल चैहान एवं महिला सैनिक उर्सेला एकका एवं सरोज कंवर उपस्थित रहे। आबकारी उड़नदस्ता टीम की कार्यवाही से अवैध शराब विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।








