रायगढ़। रायगढ़ जिले में यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग ने पद्भार ग्रहण करते ही यातायात विभाग सड़क सड़क दुर्घटनाओं की घटना में लगाम लगाने लगातार प्रयासरत है। जिसके तहत शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। यातायात विभाग के जवान अब हाईवे पेट्रोलिंग के जरिए भी चलित कैंप लगाकर आम जन को आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प मुहिम के जरिये जागरूक करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
https://samachardoot.in/2022/06/21/superstition-game-two-girls-were-buried-in-cow-dung-till-their-neck-fainted-due-to-lightning-read-full-news/
इस संबंध में जानकारी देते हुए यातायात विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग ने बताया कि पुलिस हेड क्वार्टर से प्राप्त 03 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के लिए देवदूत के रूप में सामने आया है। हाईवे में लगातार होनें वाली सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर ये हाईवे पेट्रोलिंग वाहन लगातार पेट्रोलिंग में रहती है, इस दरम्यान सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल वहां पहुंचकर घायल व्यक्ति को सही समय पर अस्पताल पहुंचा रही है, जिससे घयल व्यक्ति की जान बच रही है।
https://samachardoot.in/2022/06/21/heard-used-to-steal-in-houses-to-fulfill-his-hobbies-police-arrested-3-including-goods-worth-lakhs-read-full-news/
माहेश्वर नाग ने यह भी बताया कि हाईवे पेट्रोलिंग वाहन चलित कैंप लगाकर आम जनता के पहुंचकर उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी कर रही है। यातायात विभाग के जवान लोगों को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करें, शराब पीकर वाहन न चलायें, कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग आदि नियमों का पालन करने की अपील भी की जा रही है। यातायात विभाग आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प के माध्यम से जन-जन तक पहुंचकर उन्हें जागरूक करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
https://samachardoot.in/2022/06/21/seeing-sister-in-law-on-a-bike-with-an-unfamiliar-one-her-throat-was-cut-with-an-ax-after-a-few-hours-the-sons-procession-was-to-leave-read-the-full-news/
इस संबंध में शहर के कुछ लोगों का कहना था कि हाईवे पेट्रोलिंग आम जन के लिए वरदान साबित होगी। इस वाहन के जरिये सड़क दुर्घटनाओं में होनें वाली मौतों के आंकड़ों को रोकने मदद्गार साबित होगा।
https://samachardoot.in/2022/06/21/a-boy-fell-in-love-with-two-girls-then-got-married-with-both-of-them-in-the-same-pavilion-became-the-mothers-first-girlfriend-read-the-full-news/
साथ ही साथ यातायात विभाग के द्वारा चलाये जा रहे चलित कैंप से लोगों में जागरूकता आएगी और लोग यातायात नियमों का पालन करेंगे तो सड़क दुर्घटनाओं की घटना में भी कमी होगी।









