रायगढ़। आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजित गुप्ता के नेतृत्व में अवैध महुआ शराब विक्रेताओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। श्री गुप्ता के द्वारा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में एक के बाद एक कई ताबडतोड़ कार्रवाई कर आरोपियों को जेल पहुंचाया जा रहा है, जिससे अवैध महुआ शराब विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक ग्रामीण के घर से 30 लीटर महुआ शराब जब्त कर उसे जेल दाखिल कराया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज पुसौर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नवापारा निवासी नान्हु झरिया अपने घर से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहा है, मुखबीर की सूचना की विश्वसनीयता पर नान्हु झरिया के घर छापा में 30 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क 34 (2) 59(क) के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से माननीय न्यायालय ने जेल दाखिल का आदेश दिया।
उक्त कार्यवाही आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई एवं हमराह स्टाफ में नगर सैनिक कन्हैयालाल साहू निर्मल साव अजय कसेर,फिरुलाल चैहान शत्रुघ्न सिदार एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का सरोज कंवर उपस्थित रहे। आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
विदित रहे कि आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजित गुप्ता के द्वारा रायगढ़ जिले से अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहरी क्षेत्रों में भी अवैध शराब का कारोबार करने वाले शराब तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कार्रवाई की जा रही है और अभी तक सौ से अधिक लोगों को जेल दाखिल कर अनोखों रिकार्ड भी दर्ज करा चुके हैं। यहां तक कि अधिकांश शराब तस्कर अब रंजित गुप्ता की कार्यशैली को देखते हुए अवैध शराब का कारोबार छोड़ने पर भी विवश हो चुके हैं।









