BREAKING NEWS : दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद और फिर एक ने दूसरे पर ब्लेड से गले पर कर दिया वार, क्या है पूरा मामला, पढे पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। चक्रधर नगर क्षेत्र के आईटीआईटी कालोनी में बुधवार की  दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई जब दो दोस्त किसी बात को लेकर आपस में भिड गए और एक ने दूसरे पर ब्लेड से प्राणघातक हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस इस मामले के आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के आईटीआई कालोनी में बुधवार की दोपहर तकरीबन 2 बजे अनिल राज उम्र लगभग 27 साल पर आईटीआई कालोनी के ही रहने वाले विशाल गुप्ता 27 साल के बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और देखते ही देखते विशाल ने अनिल के गले पर ब्लेड से प्राणघातक हमला कर दिया। गनीमत है कि गले जैसे नाजुक जगह ब्लेड के वार से पीड़ित युवक को सामान्य चोट पहुंची अन्यथा गले की नस कट जाने की स्थिति में युवक के प्राण संकट में पड़ सकते थे।

 

 

इस घटना की सूचना के बाद चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर  आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई है जहां उससे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा अनिल और विशाल दोनांे अच्छे दोस्त हैं और साथ में ही डेंटिंग पेटिंग का काम करते थे। वहीं पुलिस के अनुसार किसी प्रकार के लेन देन को लेकर इन दोनों के बीच वाद विवाद हुआ और बात बढ़ जाने स्थिति में मामला यहां तक आ पहुंचा है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें