सुनील इस्पात एवं पावर उद्योग में आईटी की रेड, बड़े पैमाने में गड़बड़ी की आशंका, रायपुर सहित अन्य जगहों में चल रही है कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। इंकम टैक्स विभाग की टीम ने आज तड़के रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में स्थित ग्राम गेरवानी में लगे सुनील इस्पात उद्योग में छापामार कार्रवाई की है। एक दर्जन से भी अधिक अधिकारियों की टीम ने उद्योग के कार्यालय सहित अन्य जगहों पर जांच शुरू की है जिसमें कोयला की अफरा-तफरी तथा अन्य चोरी की शिकायतों पर जांच हो रही है। जानकारी के अनुसार इंकम टैक्स की टीम ने इस फर्म से जुड़े सभी पार्टनरों के कार्यालयों तथा घरों में भी दबिश दी है। जिनमें रायपुर के अलावा अन्य जगह भी शामिल है।

 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के औद्योगिक क्षेत्र गेरवानी में स्थित सुनील इस्पात स्टील प्लांट में आज सुबह तड़के करीब 5 बजे आईटी की टीम ने की रेड की है। 31 जुलाई को आईटी रिटर्न फाइल करने की अंतिम तिथि खत्म होते ही विभाग ने छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बड़ी कार्रवाई की है। इस फर्म के मालिक रायपुर के बताए जा रहे हैं और वहां भी विभाग की टीम जांच कर रही है। आईटी विभाग के सूत्रों ने बताया कि इस टीम में वरिष्ठ अफसर के नेतृत्व में लगभग एक दर्जन से भी अधिक अधिकारी कर्मचारी शामिल है।

 

जानकारी के अनुसार आज आईटी अफसरों की एक बड़ी टीम ने राजधानी के इस्पात उद्योगों को घेरा है,जिंसमे खरोरा रोड स्थित एक उद्योग भी शामिल है। जिसके यहां साल भर में यह दूसरी कार्रवाई बताई जा रही है। सूत्रों की माने तो यह उद्योग अभी हाल ही में सेल आउट किया गया था।इसके अलावा रायगढ़ जिले में स्थित सुनील इस्पात में भी आई टी की कार्रवाई चल रही है।

 

कार्यवाही को लेकर देर शाम तक विस्तृत जानकारी मिलने की सम्भावना है। फिलहाल उद्योग के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।वही आईटी टीम जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस की टीम विभाग के अफसरों के साथ मौजूद है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें