Breaking News : महिला ने 4 साल की बच्ची को चौथी मंजिल से फेंका, सीसीटीवी में कैद हुई दिल दहला देने वाली वारदात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेंगलुरु से हत्यारी मां का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। एक मां अपनी चार साल की बच्ची को चौथी मंजिल के अपार्टमेंट की बालकनी से फेंकते दिख रही है। यह परेशान कर देने वाली घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

 

 

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्ची को फेंकने के बाद, महिला रेलिंग पर चढ़ गई और कुछ सेकंड के लिए उसी पर खड़ी रही। तभी परिवार के परिवार के सदस्य बाहर निकलते हैं और उसे वापस खींच कर फर्श पर गिरा देते हैं।

 

https://samachardoot.in/2022/08/05/raigarh-news-terror-of-anti-social-elements-increased-as-soon-as-meena-bazar-started-alcoholics-stay-in-jamwada-throughout-the-night-people-feeling-insecure-questions-are-also-being-raised-on-police/

पुलिस ने कहा कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना गुरुवार की है। पुलिस ने बताया कि मामला उत्तरी बेंगलुरु के एसआर नगर के एक अपार्टमेंट की है। पुलिस ने बताया कि चार साल की बच्ची बहरी और गूंगी थी। इस वजह से, महिला उससे परेशान रहती थी। पति द्वारा पुलिस में मामला दर्ज कराने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

आरोपी महिला एक दंत चिकित्सक हैं और उनके पति एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी श्रीनिवास गौड़ा ने कहा, “हम मां के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में भी सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं।”

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें