Raigarh News: अटल विहार हाउसिंग बोर्ड कालोनी की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़. अटल विहार हाउसिंग बोर्ड कालोनी कोतरा रोड में 5 अगस्त शुक्रवार की शाम सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बहुत सारे गेम का आयोजन भी किया गया। जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

 

 

अटल विहार हाउसिंग बोर्ड कालोनी की महिलाओं के द्वारा कल यादगार ढंग से सावन महोत्सव मनाया गया। जिसमें कालोनी की महिलाओं ने खूब इंजॉय किया। इस दौरान यहां विभिन्न खेल का भी आयोजन किया गया और उपहार भी दिए गए।

 

 

 

सावन महोत्सव के दौरान कार्यक्रम के एंकर तनय जैन ने जोरदार एंकरिंग करते हुए अपनी प्रतिभा का न केवल परिचय दिया बल्कि कार्यक्रम को सफल बनाने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

 

इस कार्यक्रम के दौरान श्रीमती बबिता सिंह, श्रीमती श्वेता सिंह, श्रीमती भारती मिश्रा, भारती, पुनम, सरला, बेबी, श्रद्धा, श्वेता, माया, कृति, शिखा, सफलता, निधि, परवीन, अंजली, एंकर तनय जैन की उपस्थिति रही।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें