रैगिंग करने वाले छात्र सस्पेंड , हास्टल व कालेज में प्रवेश पर भी लगाया गया प्रतिबंध

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। राजधानी रायपुर के सरकारी डेंटल कालेज के बीडीएस प्रथम वर्ष के छह छात्रों से रैगिंग का मामला सामने आया है । हालांकि एंटी रैगिंग कमेटी की जांच के बाद प्राचार्य ने इंटर्नशिप करने वाले छात्र निखिल आनंद और अमित खरे को तीन माह तथा आयुष मालेवार को डेढ़ माह के लिए सस्पेंड कर दिया है । निखिल और अमित के हास्टल व कालेज में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया गया है । दोनों छात्र हास्टल में रखकर इंटर्नशिप कर रहे थे, जबकि आयुष बाहर रहता है ।

 

बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रों ने प्राचार्य से रैंगिग की लिखित शिकायत की थी । चार साल के बीडीएस कोर्स पूरा करने के बाद एक साल का इंटर्नशिप की जाती है । डेंटल कॉलेज के प्राचार्य वीरेंद्र वढेर ने बताया कि प्रबंधन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है |

 

प्रबधन के मुताबिक 7 अगस्त को आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था | घटना को अंजाम देने वाले 2 छात्र को 3 महीने के लिए इंटेक्स से निलंबित किया | एक छात्र जो घटना में शामिल था उन्हें डेढ़ महीने के लिए निलंबित किया | आरोपी छात्र हैं उन्हें परमानेंटली हॉस्टल से रस्टिगेट कर दिया गया है |

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें