राजनाँदगाँव। जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में चलाये जा रहे नशा उन्मुलन अभियान के तहत् लगातार अवैध तस्करों पर कार्यवाही की जा रही हैं । इसी अभियान के तहत गुरुवार की शाम मुखबीर से सूचना मिला कि एक पुराने मोटर सायकल हीरो होण्डा सीबीजेड में मादक पदार्थ लेकर नागपुर से दुर्ग की ओर आने वाली है कि सूचना पर तत्काल मुखबीर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर एक टीम आर0टी0ओ0 बैरियार ग्राम रामपुर (खातुटोला) के पास नांकाबंदी भी की गई।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल ठाकुर के अनुसार नागपुर की ओर से आ रहे सीबीजेड मोटर सायकल वाहन क्रमांक-सीजी 07 एलवाई 0612 को पकड़कर वाहन को चेक करने पर मोटर सायकल वाहन में एक सिल्वर रंग के रैपर में रखे 45 ग्राम ब्राउन सुगर मिला मोटर सायकल के चालक को नाम पता पुछने पर अपना नाम दीपक कुमार गुप्ता पिता रामकिशोर गुप्ता उम्र 35 साल साकिन शंकर नगर बौद्ध विहार रोड शिव मंदिर के पास दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ0ग0) एवं सवार व्यक्ति अपना नाम चित्रकांत राजपुत पिता स्व0 प्रमोद सिंह राजपुत उम्र 31 साल साकिन ग्राम भरचट्टी थाना बेरला जिला बेमेतरा (छ0ग0) हाल- रिशभ ग्रीन सिटी सी-15, दुर्ग, थाना पुलगांव जिला दुर्ग (छ0ग0) का रहने वाला बताये व चालक दीपक कुमार गुप्ता द्वारा भिलाई के निवासी विवेक सोना उर्फ विवेक हड्टी का माल होना बताने पर उसके भिलाई के घर में आरोपी के कब्जे से 02 ग्राम ब्राउन सुगर एवं कीमती नगदी- 90000/-रू0 जप्त कर विधिवत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाना है। जप्त किये गये ब्राउन सुगर की कुल मात्रा- 47 ग्राम अन्तराष्ट्रीय कीमत लगभग 11 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ साथ नगदी रकम- 90000/-रू0 एवं मोटर सायकल भी जप्त कर आरोपियों से पूछताछ जारी है।









