झारखंड के विधायकों को शराब और मुर्गा खिलाने लाए छत्तीसगढ़ -चंद्राकर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। आज से फिर शुरू होने वाले भेंट मुलाकात को लेकर बीजेपी का तंज,बीजेपी मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने कहा भेंट मुलाकात कार्यक्रम नही और कोई कार्यक्रम चला रहे | उसका आउटपुट क्या हैं उसका किसी थर्ड पार्टी से अध्ययन करा ले | जो घोषणा किये है उसे तो पूरा कर ले,नही कर सकते तो मैंने मांग की है पूरक घोषणा पत्र जारी कर दे | कोई चीज़ नही कर सकते तो उसे घटा दो हम स्वीकार कर लेंगे | हम भी जनता के बीच रहते है क्या इम्प्रेसन आ रहा है हमे भी पता है | उन्होंने कहा हमारे मुख्यमंत्री कांग्रेस के प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में आ गए है |

झारखंड में सियासी संकट के बाद छत्तीसगढ़ पहुचे विधायको को लेकर बीजेपी मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने कहा | कांग्रेस में विचारधारा नही है, कांग्रेस में चुनाव को लेकर बवाल मचा हुआ है, अब क्या कांग्रेस के अध्यक्ष के वोटर को भी छत्तीसगढ़ लाके रखा जाएगा | इन गतिविधियों से छत्तीसगढ़ का सर शर्म से झुक रहा है,झारखंड में कोई राजनीतिक संकट नही है तो भी विधायक पकड़ कर ले आया गया है, बिना राजनीतिक संकट के झारखंड के विधायकों को शराब पिलाने और मुर्गा खिलाने लाये है |

 

दिल्ली में होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर अजय चंद्राकर ने कहा झारखंड वालों को सब कुछ दिया जा रहा है, कांग्रेस के जो कार्यकर्ता दिल्ली जा रहे हैं उनके लिए मिक्चर और पानी की व्यवस्था है | यह दोयम दर्जे का व्यवहार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नहीं होना चाहिए |

 

छत्तीसगढ़ के एक ट्रेन जाने से महंगाई दूर हो जाएगी ऐसा नहीं है | महंगाई अप डाउन होगी जब तक रूस-यूक्रेन युद्ध में स्थिरता न आ जाए तब तक पूरे देश मे यही हाल है | यूरोप में भी यही हाल है छत्तीसगढ़ से एक ट्रेन जाने से अंतरराष्ट्रीय स्थिति में कोई फर्क नहीं आना है. ये जो ट्रेन जा रही है वो घूमने जा रहे हैं |

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें