रायगढ़। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज रायगढ़ आगमन हुआ। इस दौरान रायगढ़ जिले के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित ग्राम लोईंग में मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज रायगढ़ जिले के लोईंग में भेट मुलाकात का आयोजन था। इसके पहले नवागांव और इसके बाद यहां भगवान जगन्नाथ के पूजा अर्चना के बाद नवाखाई का भी कार्यक्रम आयोजित था। मैने यहां सिदार जी के यहां भोजन किया और सभी को नवाखाई की बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों तक पहुंच रहा है यह संतोष का विषय है। भाजपा के द्वारा लगाए गए आरोप पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोप लगाना उनका काम है जबकि 15 साल तक उनका मौका मिला और इस दौरान कुछ कर पाये नही और आज जब हम काम कर रहे हैं तो वो बिना तथ्य के आरोप लगा रहे हैं। भाजपा सिर्फ लोगों को भ्रमित कर रही है और जनता इस बात को अच्छे से जानती है।
https://samachardoot.in/2022/09/01/mohala-manpur-ambagarh-outpost-will-get-a-new-identity-from-september-2-mohala-manpur-chowki-district-will-emerge-as-a-new-administrative-unit-as-the-29th-district-of-the-state-on-september-2-the-c/
भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री का कहना था कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पिछले 8 साल में एक भी भाजपा नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नही हुई है। भाजपा शासित राज्यों में भी गिने चुने जगहों में कार्रवाई हुई होगी तो हुई होगी। एक के बाद एक नेता पार्टी छोड़ कर जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग पूरे जीवन भर कांगे्रस के रहते हुए सत्ता का सुख भोगे और अब जब कांगे्रस विपक्ष में है उसमें मेहनत करते हुए ताकत देने की जरूरत है तब ऐसे नेता पार्टी छोड़ छोड़ कर भाग रहे, इसका यही मतलब है कि ये अपनी सुविधा के लिये कांगे्रस पार्टी मंे आए थे और इसे जनता अच्छे से जानती है ये सभी बुढ़ापे में अपना बुढापा खराब कर रहे हैं।









