चाकूबाजी की घटना में एक और युवक हुआ गंभीर, लगातार घट रही घटना, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, यहां हुई घटना, पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। राजधानी रायपुर में आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा होते जा रहा हैं, अभनपुर पहुंच मार्ग में मामूली बात पर हुए विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना में फिर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद से इस मामले के आरोपी फरार हो गए हैं, पुलिस उनकी पतासाजी में जुट गई है, मामला माना थाना क्षेत्र का है।

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के माना थाना क्षेत्र में माना बस्ती से अभनपुर पहुंच मार्ग में एक युवक लल्ला बंजारे का किसी बात को लेकर कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया, और फिर उन लोगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर फरार हो गए।

 

खून से लथपथ युवक लल्ला को स्थानीय लोगो ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें