लगातार हो रही बारिश से कई नदियां उफान पर, साप्ताहिक बाजार करने आए सैकड़ो ग्रामीण पुल में फंसे, 12 से ज्यादा पंचायतों का मुख्यालय से संपर्क टूटा….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुकमा। सुकमा जिले में लगातर बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त है जिले में कल से लगातार बारिश हो रही है जिस कारण जिले के नदी नाले उफान पर है वही सुकमा जिले के गादीरास में मलगेर नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने ने गादीरास स्थित पूल भी डूब गया है। गादीरास में बहने वाली मलगेर नदी इस समय उफान पर है ।मलगेर नदी में बड़ी मात्रा में पानी आने की वजह से गादीरास में स्थित पूल डूब गया है ।

 

पुल डूबने की वजह से गादीरास से लगभग 12 ग्राम पंचायत का संपर्क टूट गया है। गादीरास का साप्ताहिक बाजार होने के कारण सैकड़ों ग्रामीण यहां 12 ग्राम पंचायतों से पहुंचे हुए थे। पुल डूबने की वजह से ग्रामीण यहां फंस गए हैं। ग्रामीणों को अब रहने खाने की चिंता सता रही है।

https://samachardoot.in/2022/09/12/chief-minister-bhupesh-baghel-will-be-on-a-tour-of-lailunga-kharsia-and-dharamjaygarh-assembly-constituencies-of-the-district-from-september-12-to-september-15-will-meet/

 

ग्रामीणों की इस परेशानी को देखते हुए जिला कललेक्टर ने प्रशासन को उनके रहने खाने के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं वही सुकमा जिले में सबरी का जल स्तर लगातर बढ़ रहा है ओड़िसा को जोड़ने वाली पुल से टिक कर बह रहा सबरी पानी वही लगातर बारिश से जिले में जन जीवन प्रभावित हुआ है ।

https://samachardoot.in/2022/09/12/traumatic-road-accident-happened-on-national-highway-130-high-speed-metro-bus-collided-with-standing-trailer-7-died-tragically-read-full-news/

 

 

किसानों के लिए धान की फसल के लिए अच्छी है सुकमा में 10 दिनों से पानी नही गिरने के कारण किसानों को फसल खराब होने की चिंता सता रही थी पानी गिरने से किसानों के लिए अच्छी खबर है पर नदी से लगे खेतो के किसानों के लिए मुसीबत वही मौसम विभाग के द्वारा 48 घण्टो का अलर्ट जारी किया है ।

https://samachardoot.in/2022/09/11/looted-one-and-a-half-lakh-rupees-by-becoming-a-fake-police-repeatedly-changing-the-location-to-harass-the-police-the-accused-caught-like-this-read-the-full-news/

 

 

चेतावनी दिया गया है कि जरूरत पड़ने पर ही लोग अपने घरों से बाहर निकले जिले में ऐसे ही बारिश होने से लोगों की और मुसीबत बढ़ने वाली है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें