रायपुर। राजधानी में बढ़ती चोरी चाकूबाजी लूट के मामलों पर कंट्रोल करने के लिए रायपुर पुलिस ने एक नई अभियान की शुरुआत की है जो क्राईम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग (सी.पी.पी.) टीम द्वारा अपने निर्धारित पेट्रोलिंग थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर दुर्गा पंडाल, भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक/सूनसान स्थान सहित गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार/बटनदार/घातक चाकू रखकर घुमने वालों एवं आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक – चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों की लगातार चेकिंग की जा रहीं है।
क्राईम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग (सी.पी.पी.) टीमों द्वारा विगत 02 दिनों में चेकिंग के दौरान 25 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ने के साथ ही 05 व्यक्तियों को अवैध रूप से चाकू लेकर घूमते, 02 वारंटी तथा 01 वाहन चोर को पकड़ा गया है।









