साथ में छलकाए जाम से जाम और फिर जरा सी बात पर जिगरी यार को इस तरह उतारा मौत के घाट, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जगदलपुर। मामूली बात पर दो दोस्तों ने मिलकर अपने ही एक दोस्त की हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने से पहले सभी एक साथ जाम से जाम छलकाए और फिर गला घोंटते हुए कैची से कई बार हमला कर दिया जिससे युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उक्त मामला परपा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस अफसरों के अनुसार, सतवंत सिंह उर्फ मोनू की हत्या उसके दोस्त नरविंदर बाजुआ उर्फ गोलू ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की है। हत्या कर शव को लामनी पार्क इलाके में पुल के नीचे फेंक दिया था। अफसरों ने बताया कि, मोनू और गोलू दोनों दोस्त थे। लेकिन, माेनू अक्सर गोलू को अपशब्द कहा करता था। हालांकि, उस दौरान गोलू ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

 

इस बीच कुछ दिन पहले गोलू अपने एक नाबालिग मित्र समेत एक अन्य युवक को लेकर मोनू के साथ शहर में कहीं पार्टी मनाने गया। यहां भी शराब पीने के बाद दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई। जिसके बाद गोलू आवेश में आ गया और पहले उसने मोनू का गला घोंट दिया। जिससे मोनू बेहोश हो गया। फिर एक कैंची से उस पर ताबड़तोड़ वार किया। इस मारपीट में गोलू का साथ शिवा नाम के एक युवक और नाबालिग ने भी दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, गोलू को उसके गंगामुंडा स्थित घर से गिरफ्तार किया गया है। अन्य दोनों को दूसरी जगहों से पकड़ा गया है।

 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि, अंधे कत्ल को सुलझाने में पुलिस की मदद CCTV कैमरे और परपा पुलिस के मुखबिरों ने की है। सबसे पहले परपा पुलिस को मुखबिरों ने ही मर्डर के संबंध में अहम सुराग दिए थे। इसके बाद पुलिस ने उसी दिशा में जांच की और मामले को सुलझा लिया। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों की तस्वीर अभी जारी नहीं की है। उन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें