रायगढ़। एक तरफ छतीसगढ़ के कका पुलिस अधीक्षको को जुआ, सट्टा पर लगाम लगाने के लिए कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यवाही करने के निर्देश देते हैं और वहीं जब बड़ी जुआ फड़ होने की सूचना पर पुलिस छापा मारने जाती है तो विवाद में आ जाती है। ऐसा ही एक मामला कल रात जिले की खरसिया विधान सभा के ग्राम हालाहुली में देखने को मिला।यहाँ पुलिस मुखबिर की सूचना पर एक बड़ी जुआ फड़ सजे होने की जानकारी मिलती है। सिविल वर्दी में खरसिया पुलिस जब वहां पहुँचती है तो जुआड़ियों में भगदड़ मच जाती हैं और गिरफ्तारी के डर से 6 जुआड़ी पास के तालाब में छलांग लगाकर बचने का प्रयास करते हैं लेकिन जल कुंभियो से भरे इस तालाब में से पांच लोग निकल कर फरार हो जाते हैं और एक जुआड़ी की जलकुंभियों में फंस कर मौत हो जाती है जिसकी लाश आज सुबह गोताखोरों ने बरामद कर पुलिस को सौंपी है इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश जताया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल शाम 6 बजे तालाब किनारे चल रहे जुआ फड़ पर उस वक़्त बडी दुर्घटना घटित हो गई जब पुलिस ने वहां छापा मार कार्रवाई की, जिससे पुलिस पकड़ में आने के डर से 6 जुआड़ियों ने भागते हुए तालाब में छलांग लगा दिए इसमे पांच तो बच गए और एक युवक की तालाब मे डुब जाने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम कल रात से ही युवक के शव की तलाश में जुटी हुई थी और आज सुबह शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हालाहुली निवासी जगदीश राठिया 38 साल कल शाम कुछ लोगों के साथ तालाब किनारे जुआ खेल रहा था। इसी दौरान खरसिया थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ सिविल ड्रेस में मौके पर छापामार कार्रवाई करने पहुँच गए।
जुआ फड़ में अचानक पुलिस की रेड के बाद जुआरी इधर उधर भागने लगे, इसी बीच जगदीश राठिया व अन्य पांच पुलिस के द्वारा पकड़ लिए जाने के भय से तालाब में कूद गए जिससे तालाब के पानी के साथ साथ जलकुंभी में फंसने के कारण उसकी डूबने से मौत हो गई। आज सुबह खरसिया पुलिस गोताखोर टीम के साथ मृतक युवक के शव की तलाश में जुटी हुई थी, कई घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खरसिया भेज गया है। परिवार वालो ने शव मिलने के बाद पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।
परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश
तालाब में डूबकर युवक की मौत हो जाने के बाद ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि कल घटना के तुरंत बाद गोताखोरों की मदद से तालाब में कूदे युवक को ढूढने का प्रयास किया जाता तो शायद युवक जीवित बच सकता था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने कल रात खरसिया थाने में दर्ज कराई थी।








