कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर पुलिस टीम ने बाघ के खाल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर खाल के संबंध में पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कांकेर कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के बाद सरोना क्षेत्र में घेराबंदी कर बाघ के खाल के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है।
आरोपियों से जब्त बाघ की खाल की कीमत 50 लाख रूपये बताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मुखबिर की सूचना के बाद दो आरोपियों को बाघ के खाल के साथ पकडा गया है। दोनों आरोपियों से खाल के संबंध में पूछताछ की जा रही है कि इस खाल का कहां से लेकर आये थे और कहां लेकर जा रहे थे।









