पटेलपाली पेट्रोल पम्प के पास डस्ट खाली कर रही हाईवा में लगी आग , जूटमिल पुलिस, फायर बिग्रेड की टीम पहुंची मौके पर आग पर पाया गया काबू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर आज दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक हाईवा 11 हजार केवी विद्युत पावर लाईन तार के संपर्क में आ गई और देखते ही देखते इस वाहन में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। वाहन चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। 35 लाख से भी अधिक कीमत का यह हाईवा वाहन धूं-धूं कर जलने लगा। अचानक हुई इस घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 49 कुछ देर तक प्रभावित रहा।

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर पटेलपाली पेट्रोल पंप से आगे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हाईवा गाड़ी डस्ट खाली कर रहा था और उसी के ऊपर 11000 केवी विद्युत कनेक्शन तार क्रास लगा हुआ था उसी में हाईवा गाड़ी की ट्राली तार को छू गई जिस कारण गाड़ी में आग लग गई और धुआं धुआं निकालना प्रारंभ हो गया।

https://samachardoot.in/2022/10/11/not-only-humans-wild-animals-are-also-the-victim-of-the-havoc-of-speed-the-bear-crossing-the-road-came-here-in-the-grip-of-a-heavy-vehicle-died-on-the-spot-read-the-full-news/

 

कुछ लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी और उसके पहुंचने से पहले यह हाईवा वाहन आधे से ज्यादा जल चुका था। स्थानीय लोगांे ने इस पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन करंट के डर से कोई पास नही जा रहा था।

https://samachardoot.in/2022/10/11/big-breaking-raigarh-collector-not-found-ed-sealed-bungalow-police-also-deployed/

जूटमिल पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की टीम के जवान कुछ घंटों की कड़ी मशकत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया जिससे आवाजाही फिर से सुचारू रूप से प्रारंभ हो गया।

https://samachardoot.in/2022/10/11/raigarh-news-ed-raids-the-residence-of-ias-officers-and-their-close-friends-ongoing-investigation-read-full-news/

 

हाईवा वाहन डस्ट खाली करते समय सड़क किनारे खम्भे से होकर जा रहे 11,000 केवी विद्युत तार के संपर्क में आ जाने से वाहन में आग लग गया था, दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुआ है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें